Explore

Search

March 7, 2026 5:14 pm

उमराह पर जाने वाले जायरीनों का अल्पसंख्यक कांग्रेस ने किया इस्तकबाल

चित्तौड़गढ़चित्तौड़गढ़ से मक्का मदीना की जियारत व उमराह के जायरानों का जिला कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के पूर्व जिलाध्यक्ष इम्तियाज हुसैन लोहार के नेतृत्व में किया इस्तकबाल वार्ड 51 कांग्रेस पार्षद प्रत्याशी जमील अहमद लौहार ने बताया कि जिला कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के पूर्व जिलाध्यक्ष इम्तियाज हुसैन लोहार के नेतृत्व में चित्तौड़गढ़ से मक्का मदीना की जियारत व उमराह के जायरानों का चित्तौड़गढ़ रेलवे स्टेशन पर सज्जादा नसीन सलीम अशरफी व उनके साथ 13 जायरानों का दस्तारबंदी कर, फूलमाला पहनकर इस्तकबाल किया गया। सलीम अशरफी ने बताया कि सज्जादा नशीन मोहम्मद सलीम कादरी चिश्ती अशरफी की सरपरस्ती में उमराह का सफर 18 से 20 दिन का रहेगा जिसमें 10 दिन मक्का शरीफ में व 10 दिन मदीना शरीफ में उमराह के अरकान पूरे किए जाएंगे। इससे पूर्व मख्दूम मिल्लत हजरत हाफिज सय्यद सरदार अहमद कादरी चिश्ती अशरफी रहमतुल्लाह अलेह की आस्ताने पर पहँचे और सभी उमराह पर जाने वाले जायरीनों व मुरीदों, अकीदत मंदो ने अपने मुल्क हिंदुस्तान में अमनो अमान भाईचारा कौमी एकता व खुशहाली की दुआ मांगी। हजरत काजी चल फिर शाह सा रहमतुल्लाह अलेह की दरगाह शरीफ हाजरी देकर स्टेशन पहुँचे। इस मौके पर मोहम्मद युसुफ अशरफी, मौलाना मुफ्ती उस्मान, जूनेद अशरफी, उमेर अशरफी, उजेर अशरफी, मौलाना खलील, सदर इब्राहिम, हाजी मोहम्मद अली, खुसरो कमाल, जफर खान, अब्दुल सलाम, जमीन अहमद, सिद्दीक भाई, अहमद हुसैन, कलक्टर, आजाद मामा, इशाक, रफीक, जुबेर, नासीर, मोहम्मद, इरफान, मिनी हाजी, अशफाक, अरशद, एडवोकेट जुनेद शेख, रईस खान, शकील अहमद, आदिल, शाजीद खान, मुबारक, इमरान अली, सैयद अजीम अली, रज्जब अली, शाहरूख, अरमान सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।

डेस्क/माय सर्कल न्यूज
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज

निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर