Explore

Search

May 2, 2026 1:20 am

आकोला में युवा सामुदायिक समन्वय समूह का गठन

आकोला। महानिरीक्षक पुलिस उदयपुर रेंज द्वारा आकोला पुलिस थाने में पुलिस उप अधिक्षक हरजी लाल यादव के नेतृत्व में युवा सामुदायिक समन्वय समूह की बैठक आयोजित की गई।
   पुलिस उप अधिक्षक यादव ने बताया कि आज का यदा वर्ग समाज की सबसे बड़ी शक्ति है। परंतु विगत कुछ समय से एक चिंताजनक प्रवृत्ति सामने आ रही है अनेक युवा अपराध, नशे, साइबर धोखाधड़ी, हिंसा और असामाजिक गतिविधियों की ओर आकर्षित हो रहे हैं। यह प्रवृत्ति न केवल उनके उज्वल भविष्य की संकट में डाल रही है, बल्कि समाज की शांति एवं सुरक्षा के लिए भी गंभीर चुनौती बन चुकी है और समाज की नींव की ही कमजोर कर रही है। यह भटकाव अक्सर दिशाहीनता, असुरक्षा, या पहचान की तलाश से उपजता है। जब युवाओं को सही मार्गदर्शन, उद्देश्य और मंच नहीं मिलता, तो वे अपनी ऊर्जा की नकारात्मक दिशा में लगा बैठते हैं। डिप्टी हरजी लाल यादव थानाधिकारी गोवर्धन सिंह ने थाना परिसर में युवाओं के साथ मार्गदर्शन दे कर संवाद किया गया। वहीं युवा सामुदायिक समन्वय समूह का गठन कर युवाओं की पुलिस के साथ सहभागिता सुनिश्चित की गई। इस बैठक में आकोला पुलिस थाना क्षेत्र के ताणा, रामपुरिया पटोलिया, हिंगवानिया, गुन्दली आदि पुलिस थाना क्षेत्र के लगभग सभी गांवों के युवा उपस्थित हुए।

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर