Explore

Search

December 14, 2025 12:58 pm

सांसद सी.पी. जोशी के जन्मदिवस पर चित्तौड़गढ़ में तीन दिवसीय सेवा अभियान सम्पन्न

चित्तौड़गढ़ भारतीय जनता पार्टी जिला संगठन चित्तौड़गढ़ द्वारा पूर्व भाजपा प्रदेशाध्यक्ष एवं सांसद सी पी जोशी के जन्म दिवस पर मंगलवार को विभिन्न सेवा कार्य हुए । भाजपा संगठन, विभिन्न मोर्चों द्वारा सेवा गतिविधियों ने समाज में सेवा, संवेदना एवं जनकल्याण का सशक्त संदेश दिया। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी मनोज पारीक ने बताया कि चित्तौड़गढ़ जिला मुख्यालय पर आयोजित सेवा कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष रतन लाल गाडरी के नेतृत्व में भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने सांवलियाजी राजकीय चिकित्सालय पहुंचकर मरीजों को फल वितरित किए तथा उनके स्वास्थ्य की जानकारी लेकर कुशल क्षेम पुछी।

जिलाध्यक्ष गाडरी ने कहा कि सांसद जोशी के मार्गदर्शन में चित्तौड़गढ़ भाजपा संगठन सेवा को प्राथमिकता देते हुए समाज में सकारात्मक ऊर्जा पैदा कर रहा है। राजनीति केवल सत्ता तक सीमित न रहकर समाजहित व जनकल्याण में अग्रणी भूमिका निभाना भी है। जिला महामंत्री रघु शर्मा ने कहा कि भाजपा का मूल उद्देश्य समाज सेवा है तथा सांसद जोशी के जन्मदिवस पर आयोजित यह सेवा कार्यक्रम इसी भावना का प्रतीक है। जिला महामंत्री हर्षवर्धन सिंह रूद ने कहा कि सेवा कार्य समाज में समरसता को बढ़ाते हैं तथा संगठन को जन-जन से जोड़ते हैं। ओबीसी मोर्चा द्वारा सांवलियाजी बहुउद्देशीय दिव्यांग विद्यालय, रामदेवजी का चंदेरिया में विद्यार्थियों को पाठ्य सामग्री, स्टेशनरी किट एवं आवश्यक सामग्री वितरित की गई। पुराने जिला चिकित्सालय परिसर स्थित जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र में बालिकाओं के भविष्य को सशक्त बनाने के उद्देश्य से सुकन्या समृद्धि योजना का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम संयोजन रामगोपाल ओझा ने किया। इसके उपरांत ज्ञानदीप केयर होम, मधुवन सेंती में बच्चों को दैनिक उपयोग की सामग्री, शिक्षण सामग्री वितरित की गई। सांसद जोशी के जन्मदिवस पर चितौड़गढ़ जिले में जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं द्वारा विविध सेवा कार्यक्रम आयोजित किए गए। विगत तीन दिन से आयोजित सेवा कार्यक्रमो में महापुरुषों की प्रतिमाओं की सफाई एवं माल्यार्पण, धार्मिक स्थल एवं सार्वजनिक स्थानों पर स्वच्छता अभियान, गौशालाओं में सेवा, जरूरतमंद परिवारों को उपयोगी सामग्री वितरण तथा छात्र-छात्राओं को पाठ्य सामग्री वितरण जैसे सेवा कार्य शामिल रहे। सेवा कार्यक्रमों में भाजपा महिला मोर्चा, युवा मोर्चा, किसान मोर्चा, ओबीसी मोर्चा, एससी मोर्चा, एसटी मोर्चा सहित विभिन्न संगठनात्मक इकाइयों एवं सामाजिक संस्थाओं ने भी सहयोग दिया।

इन तीन दिवसीय सेवा कार्यक्रमों के माध्यम से जिले में सेवा का वातावरण बना तथा समाज में सकारात्मक संदेश गया। पूर्व जिलाध्यक्ष मिठ्ठू लाल जाट,

प्रदेश सह-कोषाध्यक्ष अनिल सिसोदिया, कमलेश पुरोहित, श्रवण सिंह राव, जिला उपाध्यक्ष सीपी नामधराणी, जिला कोषाध्यक्ष हरीश ईनानी, मंडल अध्यक्ष सागर सोनी, गोपाल राजोरा, गौरव त्यागी, अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाधयक्ष एमडी शेख, ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष गोटू लाल सुथार, जिला प्रवक्ता संजू लड्ढा, दीपक शर्मा, मीडिया सह-प्रभारी लोकेश त्रिपाठी, कार्यालय प्रमुख प्रहलाद टेलर, जिला संयोजक आईटी विभाग नन्दकिशोर लोहार, सोशल मीडिया संयोजक कुलदीप चतुर्वेदी, नगर महामंत्री घनश्याम लोठ, चन्द्रशेखर सोनी, युवा मोर्चा अध्यक्ष अविनाश शर्मा, पूर्व सभापति सुशील शर्मा, रवि वीरानी, शांतनु काबरा, चंद्रशेखर शर्मा, भारती वैष्णव, पिंकी सोमानी, अल्का चतुर्वेदी, तारावती धाकड़,जया कंवर भगवती आचार्य, सतपाल दुआ, ओम प्रकाश शर्मा, कमलेश आमेरिया, अनिल ईनाणी, शैलेंद्र झंवर, किशन शर्मा, प्रमोद राजपुरोहित, शिवांग जोशी, विष्णु कुमावत, बसंती लाल सेन, गोपाल शर्मा, हेमंत भोई, खेमराज भोई, निलेश बल्दवा, राजेश मोची, पंकज सेन, शुभम सुखवाल, विनीत तिवारी, धीरज सुखवाल, शिव मेनारिया, नवीन सुखवाल, रवि मेनारिया, पुरण राणा, आदि उपस्थित थे।

डेस्क/माय सर्कल न्यूज
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज

निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर