चित्तौड़गढ़। प्रदेश में कांग्रेस जिलाध्यक्ष के नामों की घोषणा हो गई हैं। इस सूची में चित्तौड़गढ़ में कांग्रेस जिलाध्यक्ष पद का प्रमोद सिसोदिया को जिम्मेदारी सौंपी हैं। सिसोदिया के नाम की घोषणा होने पर चित्तौड़गढ़ जिले में कांग्रेस कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह देखने को मिला। नाम की घोषणा होते ही समर्थकों ने जिला कलेक्ट्रेट समेत जिले के विभिन्न स्थानों पर आतिशबाजी व मिठाइयां बांट कर खुशी का इजहार किया हैं। सिसोदिया लंबे समय से कांग्रेस संगठन में सक्रिय रहे हैं, इसी वजह से उन्हें यह बड़ा पद दिया गया है। सिसोदिया ने संगठन में लगातार काम करते हुए कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। 2012 से 2019 तक वे जिला कांग्रेस कमेटी के जिला महासचिव रहे। इसके बाद 2019 से 2020 तक उन्हें जिला उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी मिली।
संगठनात्मक अनुभव के आधार पर उन्हें
2022 में उदयपुर, झाड़ोल ब्लॉक में निर्वाचन अधिकारी बनाया गया। यही नहीं, वे 2022 में कांग्रेस के चिंतन शिविर की प्रचार समिति के सदस्य भी रहे। चित्तौड़गढ़ विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस के “हाथ से हाथ जोड़ो” अभियान में भी वे प्रभारी रहे। सिसोदिया कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व
सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना के करीबी माने जाते हैं। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के साथ भी उनकी अच्छी पकड़ बताई जाती है। यही कारण है कि संगठन ने उन पर भरोसा जताते हुए उन्हें जिला अध्यक्ष जैसा महत्वपूर्ण पद सौंपा है। छात्र राजनीति से ही युवाओं में उनकी अच्छी पकड़ रही है। उनके
समर्थकों का कहना है कि उनके आने से कांग्रेस संगठन और मजबूत होगा और कार्यकर्ताओं को नई दिशा मिलेगी। समर्थकों में खुशी, संगठन को मिलने की उम्मीद नई ऊर्जा सिसोदिया के जिला अध्यक्ष बनने की सूचना मिलते ही जिले में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच खुशी की लहर दौड़ गई। रात को समर्थकों ने कलेक्ट्रेट पर आतिशबाजी कर जश्न मनाया और उन्हें बधाई दी। कई कार्यकर्ताओं का कहना है कि सिसोदिया के नेतृत्व में अब कांग्रेस के संगठनात्मक काम और तेज होंगे और आने वाले समय में पार्टी को इसका फायदा मिलेगा। सिसोदिया के अनुभव, संगठन
में पकड़ और लगातार सक्रियता को देखते हुए कांग्रेस ने उन्हें यह बड़ी जिम्मेदारी दी है। जिले में अब हर किसी की नजर उनके कामकाज पर होगी कि वे संगठन को किस तरह नई दिशा देते हैं।
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज
निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़