Explore

Search

May 3, 2026 12:37 am

पोलियो दिवस: नन्हे बच्चो को पिलाई गई जीवन रक्षा की खुराक

बेगूं। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत रविवार को आयोजित पोलियो दिवस पर उप जिला स्वास्थ्य केंद्र परिसर सहित नगर के विभिन्न विद्यालयों में 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को पल्स पोलियो की खुराक पिलाई गई। स्वास्थ्य कर्मियों की टीम सुबह से ही बूथों पर तैनात रही और अभिभावकों को बच्चों को समय पर खुराक दिलाने के लिए जागरूक किया गया।
पोलियो मुक्त भारत अभियान को सफल बनाने के लिए बच्चों को समय पर खुराक पिलाना आवश्यक है।
कार्यक्रम में बेगूं नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष वृद्धि चंद कोठारी, पूर्व तहसीलदार किशोर सिंह सिंधी, समाजसेवी महेंद्र सिंह राठौड़, प्रकाश धाकड़, दिनेश धाकड़ सहित कई जनप्रतिनिधि व गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। 

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर