Explore

Search

February 6, 2026 11:27 am

भाजपा का आत्मनिर्भर भारत महिला सम्मेलन 27 नवंबर को, महिला मंडल प्रभारी एवं संयोजकों की नियुक्ति

चित्तौड़गढ़ भारतीय जनता पार्टी  प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार आत्मनिर्भर भारत महिला सम्मेलन का आयोजन 27 नवंबर को दोपहर एक बजे भाजपा जिला कार्यालय ओछड़ी, चित्तौड़गढ़ पर होगा। सम्मेलन का उद्देश्य महिला सशक्तिकरण, आत्मनिर्भर भारत अभियान को गति देना, तथा पार्टी संगठन में महिलाओं की सक्रिय भागीदारी बढ़ाना है। कार्यक्रम संयोजिका वीणा दशोरा ने बताया कि सम्मेलन को सफल और प्रभावी बनाने के लिए जिलेभर के सभी मंडलों में महिला मंडल प्रभारियों और मंडल संयोजको की नियुक्ति की गई है, ताकि आयोजन में अधिक से अधिक महिला कार्यकर्ताओं की सहभागिता सुनिश्चित हो सके। 

●मंडलों में महिला प्रभारियों को जिम्मेदारी सौंपी

चित्तौड़गढ़ वर्षा कृपलानी, चंदेरिया गायत्री जोशी, सावा अंजना गोस्वामी, बस्सी भारती वैष्णव, घोसुंडा पिंकी सोमानी, भदेसर विद्या अग्रवाल, कपासन नगर शीतल सोनी, कपासन ग्रामीण अभिलाषा शर्मा, राशमी तारा मालीवाल, पहुना सुधा सोनी, शनि महाराज मंजू वैष्णव, भूपालसागर किरण सेन, अकोला ग्रामीण मंजू वैष्णव, अकोला नगर अभिलाषा शर्मा, भादसोड़ा रेखा रानी, निंबाहेड़ा प्रेमलता गोस्वामी, निंबाहेड़ा पूर्व विद्या अग्रवाल, निंबाहेड़ा पश्चिम भगवती शर्मा, कनेरा तारा धाकड़, बेगू नगर माया शक्तावत, बेगू ग्रामीण चेची पूजा सोनी, कमांड नीतू शर्मा, रावतभाटा कुसुम कच्छावा, भैंसरोडगढ़ अनीता मीणा, कुंडाल शीला शर्मा, जावदा सपना धाकड़, गंगरार सीमा जागेटिया, नंदबई जयश्री सेन, साडास देवेंद्र कंवर, बड़ी सादड़ी नगर ममता कंवर, बड़ी सादड़ी ग्रामीण प्रिया कंवर राणावत, निकुंभ भगवती शर्मा, आसावरा माता रेखा रानी, डूंगला मंजू पितलिया तथा मंगलवाड़ प्रिया राणावत की गई। साथ ही प्रत्येक मंडल पर सम्मेलन प्रबंधन के लिए संयोजकों की नियुक्ति की जिसमें चित्तौड़गढ़ शहर गायत्री राव, चंदेरिया भगवती आचार्य, सावा कुसुम जायसवाल, बस्सी मीरा वैष्णव, घोसुंडा रोशन अहीर, भदेसर नेहा सोनी, कपासन रानी सिरोया, कपासन ग्रामीण पुष्पा भट्ट, राशमी बृजलता सुखवाल, पहुना निशा देवी राव, शनि महाराज कविता बावरी, भूपालसागर कैलाश देवी जाट, अकोला ग्रामीण शोभा देवी जाट, अकोला नगर रीना छिपा, बांसवाड़ा अनीता योगी, निंबाहेड़ा नगर आरती शर्मा, निंबाहेड़ा पूर्व प्रियंका जाट, निंबाहेड़ा पश्चिम पारस जाट, कनेरा नीलम धाकड़, बेगू नगर उर्मिला चुंडावत, बेगू ग्रामीण चेची रानी जैन, कमांड संगीता गुर्जर, रावतभाटा राजू चौधरी, भैंसरोडगढ़ सोना गोस्वामी, कुंडाल अनीता सोनी, जावदा कविता धाकड़, गंगरार शारदा दीक्षित, नंदवाई मंजू धाकड़, साडास दुर्गा शर्मा, बड़ी सादड़ी नगर दीपिका चौधरी, बड़ी सादड़ी ग्रामीण प्रेमलता बसेर, निकुंभ सोनिया खारोल, आसावरा माता मंजू शर्मा, डूंगला लक्ष्मी देवी तथा मंगलवाड़ दक्ष देवी धोबी को नियुक्त किया।

डेस्क/माय सर्कल न्यूज
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज

निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर