Explore

Search

March 4, 2026 4:28 am

सिंगोली क्षेत्र मे धाकड़ समाज का सामूहिक विवाह सम्मेलन 8 फरवरी को

सिंगोली। सिंगोली तहसील मे आगामी 8 फरवरी 2026 को  ग्राम झातला में आयोजित होने वाले धाकड़ के द्वितीय सामूहिक विवाह सम्मेलन की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित की गई। धाकड़ समाज की आवश्यक बैठक मोडेश्वर महादेव धाम शिवपुरा उमर में सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता समाज अध्यक्ष छीतमल धाकड़ सिंगोली ने की। इस दौरान समाज के सचिव शोभालाल धाकड़ और कोषाध्यक्ष घनश्याम धाकड़ सहित समाजजन उपस्थित रहे। बैठक में समाजहित से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक मे वर एवं वधु पक्ष से 35501 पंजीयन शुल्क तय किया गया।सम्मेलन में केवल वयस्क वर वधु का ही पंजीयन किया जाएगा। यदि वधू (कन्या) के पिता जीवित नहीं हैं, तो पंजीयन शुल्क में 50% की छूट दी जाएगी। माता पिता दोनों के जीवित न होने पर विवाह निशुल्क किया जाएगा। एक ही परिवार की दो बहनों का विवाह सम्मेलन में होने पर पंजीयन शुल्क में 5 हजार की छूट का निर्णय लिया गया। मायरा मोसारा समिति द्वारा घोषित समय के अनुसार ही वस्त्र पहनाने की व्यवस्था रहेगी और इसके लिए कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। आयोजन मे पंजीयन के बाद किसी कारणवश जोड़ा निरस्त होने पर शुल्क वापस नहीं किया जाएगा। समिति द्वारा प्रत्येक जोड़े को विवाह के अवसर पर वस्त्र, साफा, चांदी के पायजेब बिछूडिया, पलंग बिस्तर तकिया, बर्तन सेट और दो कुर्सियाँ उपहारस्वरूप प्रदान की जाएंगी।
बैठक में टेंट,हलवाई और अन्य व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने के साथ ही आयोजन की कार्यकारिणी का चयन भी किया गया। युवाओं ने उत्साहपूर्वक भागीदारी की और समाज बंधुओं ने सम्मेलन के लिए शक्कर, आटा, दाल आदि दान देने की घोषणा की। सम्मेलन में 51 जोड़ों का लक्ष्य रखा गया। बैठक में पूर्व सम्मेलन अध्यक्ष नानालाल धाकड़, रामचंद्र धाकड़, बंसीलाल धाकड़, राधेश्याम धाकड़, जगदीश धाकड़, पूर्व सचिव आसाराम धाकड़, ओम धाकड़ सहित समाजजन और युवा कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर