Explore

Search

August 12, 2026 8:10 pm

प्रशासन

पूर्व केबिनेट मंत्री राठौड़ से विधायक आक्या ने की भेंट

चित्तौड़गढ़। विधायक चंद्रभान सिंह आक्या ने रविवार को पूर्व नेता प्रतिपक्ष व पूर्व केबिनेट मंत्री राजेन्द्र सिंह राठौड़ के सांवलियाजी आगमन पर उनसे भेंट की।
पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र सिंह राठौड़ सिक्किम राज्यपाल ओम माथुर के पारिवारिक विवाह समारोह में सम्मिति होने उदयपुर आए थे। इस दौरान वापसी में उनके सांवलिया सेठ के दर्शन हेतु सांवलियाजी आगमन पर विधायक आक्या ने उनसे भेंट की। इस दौरान पूर्व मंत्री राठौड़, भाजपा जिलाध्यक्ष रतनलाल गाडरी, विधायक आक्या, मंदिर मंडल अध्यक्ष हजारी दास वैष्णव, भंवर सिंह खरडीबावडी, जिला उपाध्यक्ष अशोक रायका, श्रवण सिंह राव व भदेसर मण्डल अध्यक्ष राजकुमार सुखवाल ने सांवलिया सेठ के दर्शन कर सर्वत्र खुशहाली की कामना की।

डेस्क/माय सर्कल न्यूज
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज

निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर