रावतभाटा। उपखण्ड कार्यालय के सभागार में उपखण्ड अधिकारी डॉ कृति व्यास की अध्यक्षता में ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों की संयुक्त समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं एवं विकास कार्यों की समीक्षा की गई तथा कार्यों में गति लाने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए।
राजस्व विभाग को लंबित प्रकरणों में त्वरित कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। बाल विकास विभाग के अधिकारियों को मातृ वंदन योजना के तहत पंजीकरण बढ़ाने के निर्देश दिए। तहसील क्षेत्र को अभावग्रस्त घोषित किए जाने के परिप्रेक्ष्य में किसानों का डेटा 30 नवंबर से पूर्व पोर्टल पर अपलोड किए जाने हेतु तहसीलदार रावतभाटा को निर्देशित किया। जलदाय विभाग को पाड़ाझर, कोलपुरा थमलाव मंडेसरा के नवनिर्मित आंगनबाड़ी केंद्रों में पेयजल व्यवस्था में सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। चिकित्सा विभाग को पल्स पोलियो अभियान के तहत सत प्रतिशत कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। सार्वजनिक निर्माण विभाग को दीप पूरा घाटे सड़क की मरम्मत कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए एवं, दुर्घटना संभावित स्थानों के चिन्हीकरण तथा लंबित निर्माण कार्यों को शीघ्र प्रारंभ कराने के निर्देश दिए गए।
उपखण्ड अधिकारी द्वारा समस्त अधिकारियों को आपसी समन्वय से कार्य करते हुए जनहित में योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज
निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़