Explore

Search

February 6, 2026 7:50 am

यूरिया खाद की समस्या हल करने एवं कालाबाजारी रोकने की मांग को लेकर पूर्व मंत्री के नेतृत्व में कांग्रेस 2 दिसंबर को सौंपेगी ज्ञापन

निंबाहेड़ा। संपूर्ण राजस्थान सहित क्षेत्र में चल रहे यूरिया खाद संकट और बढ़ती कालाबाज़ारी से त्रस्त किसानों की आवाज़ को मजबूती देने के उद्देश्य से निंबाहेड़ा ब्लॉक एवं नगर कांग्रेस कमेटी 02 दिसंबर को राजस्थान के मुख्यमंत्री एवं केंद्रीय कृषि मंत्री के नाम उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौंप अपना रोज व्यक्त करेंगे। निंबाहेड़ा ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष संपत धाकड़ ने बताया कि रबी फसल की तैयारी के अहम समय में किसानों को पर्याप्त उर्वरक उपलब्ध नहीं हो पाने तथा खुले बाजार में महंगे दामों पर बिक्री की शिकायतों ने ग्रामीण क्षेत्रों में गंभीर असंतोष पैदा कर दिया है। साथ ही कालाबाजारी करने वाले लोग किसानों को मिलने वाली यूरिया खाद को तकनीकी यूरिया के कट्टे में भरकर दूसरे प्रदेशों में भेज रहे हैं जिससे खाद का संकट गहरा गया है। इसी मुद्दे को प्रमुखता देते हुए कांग्रेस पार्टी 02 दिसंबर को पूर्व सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना के नेतृत्व में ज्ञापन सौंपकर सरकार का ध्यान किसानों की वास्तविक समस्याओं की ओर आकर्षित करेगी।

जानकारी के अनुसार, पूर्व सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना के नेतृत्व में कांग्रेसजन एवं किसान 02 दिसंबर मंगलवार को प्रातः 11:00 बजे, उदयपुर रोड पर कृषि उपज मंडी के सामने स्थित पब्लिक पार्क मैं एकत्रित होकर उपखंड कार्यालय जाएंगे जहां राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा एवं केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के नाम ज्ञापन उपखंड अधिकारी को सौंपा जाएगा।

नगर किसान कांग्रेस अध्यक्ष अंकित जाट ने कहा है कि यदि सरकार समय रहते इस संकट पर ध्यान नहीं देती है तो किसानों की फसल प्रभावित होने के साथ-साथ ग्रामीण अर्थव्यवस्था पर भी गंभीर असर पड़ेगा। अतः यदि किसानों को उनके हक का यूरिया खाद नहीं मिला तो कांग्रेस चुप नहीं बैठेगी एवं अगली कड़ी में पूर्व सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना के नेतृत्व में हजारों की संख्या में किसानों को एकत्रित कर ऐतिहासिक विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।

निंबाहेड़ा नगर कांग्रेस अध्यक्ष बंशीलाल राईवाल ने सभी कांग्रेसजनों सहित किसान संगठनों एवं जागरूक किसानों से कल ज्ञापन में शामिल होकर अपनी ताकत और एकता दिखाने की अपील की है।

डेस्क/माय सर्कल न्यूज
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज

निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर