Explore

Search

June 23, 2026 3:54 am

एनएच 27 पर हादसा : बोलेरो डिवाइडर के पुलिया में धंसी, चालक की मौत

चित्तौड़गढ़। राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 27 पर बस्सी थाना क्षेत्र स्थित बलदरखा गांव के पास बोलेरो वाहन के अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर बने पुलिया में धंस जाने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। बोलेरो चित्तौड़गढ़ की ओर जा रही थी। अचानक वाहन का नियंत्रण बिगड़ा और जोरदार धमाके के साथ पुलिया में जा घुसी। हादसे में चालक सत्यम यादव निवासी इटावा, उत्तर प्रदेश गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर बस्सी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और राहगीरों की सहायता से चालक को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने वाहन को सड़क से हटवाकर यातायात सुचारू कराया।

महेंद्र धाकड़ बेगूं
Author: महेंद्र धाकड़ बेगूं

महेंद्र धाकड़ चित्तौड़गढ़ के अनुभवी संवाददाता हैं, जो स्थानीय और राष्ट्रीय समाचारों को लोगों तक सटीक और विश्वसनीय तरीके से पहुंचाने में सक्रिय हैं। माय सर्कल न्यूज़ के लिए रिपोर्टिंग करते है। -

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर