Explore

Search

June 24, 2026 11:14 pm

चिकारड़ा में जाम से परेशान राहगीर और वाहन चालक, 2-3 घण्टे करना पड़ता हैं खुलने का इंतजार

डूंगला, राजेंद्र मोगरा। मंगलवाड़-निंबाहेड़ा राजमार्ग पर स्थित चिकारड़ा कस्बे में प्रति दिन लगने वाले जाम में एंबुलेंस सेवा बाधित होने से मरीजों की जिंदगी खतरे में बनी रहती है। जाम को लेकर दो पहिया वाहन से लेकर चार पहिया वाहन 10 चक्का वाहन से लेकर 24 चक्का 8 से 15 मी लंबे ट्रेलर डम्फर के साथ 30 हजार से लेकर 40 लीटर के टैंकर खांखले के बड़े-छोटे ट्रक मिनी ट्रक टेक्टर आदि दिन भर में सैंकड़ों वाहन जाम की चपेट में फसे रहते है। खास तौर से चार पहिया वाहन बेतरतीब चलने से जाम की स्थिति बनी रहती है। एक बार जाम लगने के बाद लगभग 2- 3 घंटे तक भी खुलने का नाम नहीं लेता। यहां यह बता दे कि निंबाहेड़ा से मंगलवाड़ के रोड़ की दशा तो खराब है ही लेकिन चिकारड़ा में जगह-जगह गड्ढे बनने से वाहन चालकों को परेशान होना पड़ता है। इसके चलते ही आए दिन वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो रहे हैं। तो एक्सप्रेस बसों का जाम में फंसने से टाइमिंग भी निरस्त हो जाता है। जाम को क्लियर करने के लिए पूर्व में भी ग्रामीणों द्वारा सांवलियाजी चौराहा स्टेण्ड से लेकर एयरटेल टावर तक रोड पर हो रहे अतिक्रमण को हटाने की मांग की थी। सीएलजी बैठक में भी कई बार इसका मुद्दा भी उठाया गया था हर बार मात्र आश्वासन होता है लेकिन अतिक्रमण नहीं हटने से जाम लगने की उम्मीद बहुत ज्यादा बढ़ जाती है। सांवलियाजी चौराहा पर अतिक्रमण का भंडार बना हुआ है लेकिन बात यही आता है कि कहे तो कहे किसे और सुने कौन..? उक्त कहावत चरित्रात होती नजर आती है। इसके साथ ही ग्रामीणों ने कई बार जाम की व्यवस्था नहीं बने इसके चलते सांवलिया जी बस स्टैंड के साथ चिकारड़ा बस स्टैंड पर जवान तैनात करने की बात भी कहीं थी लेकिन वही ढाक के तीन पात वाली बात दिखाई देती है। वैसे गवर्नमेंट ऑफ़ राजस्थान की माने तो केंद्र द्वारा फोर लाइन का बजट जारी कर दिया गया तथा सर्वे भी हो चुका है, रोड़ लाइनिंग की लगभग पूरी हो चुकी है लेकिन बाईपास बनने में साल छह माह लगेंगे… तब के लिए ग्रामीणों की मांग के आधार पर दोनों बस स्टैंड पर पुलिस जवान तैनात किए जाएं तथा सांवलियाजी चौराहा से एयरटेल टावर तक रोड़ पर हो रहे अतिक्रमण को शीघ्र प्रभाव से हटाया जाने की मांग की हैं।

डेस्क/माय सर्कल न्यूज
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज

निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर