Explore

Search

February 6, 2026 11:27 am

ऋण राशी का गबन करने के मामले में सहायक शाखा प्रबन्धक सहित दो गिरफ्तार

चित्तौड़गढ़। दिगम्बर कैपफिन कम्पनी ब्रांच निम्बाहेड़ा कर्मचारियों द्वारा आपराधिक षडयंत्र कर स्वीकृत ऋण राशियों को अनाधिकृत बैंक खातों में स्थानान्तरण करने व कम्पनी ग्राहकों से प्राप्त ऋण किस्तों की राशी का गबन कर कम्पनी के साथ कुल 20,73,772 रूपयों की धोखाधड़ी करने के मामले में कोतवाली निम्बाहेड़ा थाना पुलिस ने कंपनी के सहायक शाखा प्रबन्धक सत्यप्रकाश मालव सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिला पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी ने बताया कि 20 सितम्बर 2024 को श्रीकांत बोहरा निवासी मुरलीपुरा स्कीम जयपुर शहर ने थाने पर दी अपनी रिपोर्ट में बताया कि दिगम्बर कैपफिन कम्पनी के सहायक शाखा प्रबंधक सत्यप्रकाश मालव पुत्र सीयाराम धाकड़ आयु 27 वर्ष निवासी सीतापुरा थाना तालेड़ा जिला बूँदी, कंपनी के फिल्ड ऑफिसर, शंकर लाल पुत्र रामगोपाल मेघवाल उम्र 30 साल निवासी मेघवाल बस्ती मोहम्मदपुरा पुलिस थाना असनावर जिला झालावाड़, अनिल पुत्र किशन बंजारा उम्र 22 साल निवासी जोडमी पुलिस थाना रामपुरा जिला नीमच, मोहम्मद अमान खान पुत्र मोहम्मद शरीफ खान उम्र 22 साल निवासी वार्ड नम्बर 49 जैन किराणाा स्टोर के पास गांधीनगर भीलवाड़ा, पंकज कुमार पुत्र किशनलाल कुम्हार उम्र 27 साल निवासी राशमी थाना राशमी चितौड़गढ व भरत लाल पुत्र शिवलाल सिकलीगर उम्र 24 साल निवासी पगारिया थाना पगारिया तहसील पचपहाड़ झालावाड़ हाल फिल्ड ऑफिसर सभी कर्मचारियों ने मिलकर एक आपराधिक षडयंत्र कर दिगम्बर कैपफिन कम्पनी ब्रांच निम्बाहेड़ा द्वारा निर्धारित ऋण स्वीकृत एंव वसूलने की प्रक्रिया/नियमों का बेईमानी की नियत से जान बुझकर उल्ल्धंन करते हुए स्वीकृत ऋण राशी को अनाधिकृत बैंक खातों में स्थानान्तरित करना व अनैक कम्पनी ग्राहको के ऋण खातों के साथ धोखाधड़ी कर दिनांक 15 मई 2023 से 15 जुलाई 2024 तक ग्राहको से प्राप्त ऋण किस्तो की राशी कुल 20,73,772 रूपयों का गबन किया है।  रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया।
एएसपी चित्तौड़गढ़ सरीता सिंह व डीएसपी निम्बाहेड़ा बद्रीलाल राव के सुपरविजन में थानाधिकारी कोतवाली निम्बाहेडा रामसुमेर मीणा पु.नि.  के निर्देश पर एएसआई अम्बालाल जाप्ता कानि. प्रमोद व रामचन्द्र द्वारा अनुसंधान से आरोपियों सत्यप्रकाश मालव, शकंर लाल मेघवाल, अनिल बंजारा, मोहम्मद अमान खान, पंकज कुमार कुम्हार, भरत लाल सिकलीगर के खिलाफ जुर्म प्रमाणित होने से आरोपियों की तलाश की जाकर पुछताछ व अनुसंधान के बाद आरोपी सत्यप्रकाश मालव व शकंर लाल मेघवाल को गिरफतार किया गया। प्रकरण में साथी वांछित आरोपियों की तलाश जारी है।

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर