Explore

Search

March 15, 2026 4:55 am

अवैध अतिक्रमण के मामले में लगी हुई प्री लिटीगेशन में हुई सुनवाई

डूंगला, (राजेंद्र मोगरा)। बस स्टेंड पर हुए अवैध अतिक्रमण मामले में अधिवक्ता एवं बार संघ अध्यक्ष पंकज शर्मा की और से पेश किए गए प्री लिटिगेशन की अध्यक्ष विधिक ताल्लुका समिति तथा सिविल न्यायाधीश डूंगला हेमलता भारती द्वारा सुनवाई की गई। उक्त मामले में उपखंड अधिकारी, थानाधिकारी तथा सरपंच ग्राम पंचायत को सम्मन किया गया था।
उपखंड अधिकारी डूंगला ईश्वर खटीक, थानाधिकारी अमृत लाल मीणा तथा सरपंच उपस्थित हुए। सरकार की और से अधिवक्ता धीरज मेहता के द्वारा पक्ष रखा गया। उपखंड अधिकारी द्वारा त्वरित रूप से तहसीलदार, थानाधिकारी और ग्राम पंचायत को पत्र जारी कर लिखा गया कि वो तुरंत अवैध अतिक्रमण को चिन्हित कर हटवाने के लिए उचित कार्यवाही करे। सिविल न्यायाधीश हेमलता भारती ने निर्देशित किया कि सरकार को बिना किसी दबाव या भय के कार्य करना चाहिए। आज आम जनता बस स्टेंड पर जाम की वजह से परेशान हो रही है उसको राहत देने के लिए आप लोग क्या कदम उठा रहे है।
जिस पर सरकार की और से अपना पक्ष स्पष्ट करते हुवे बताया गया कि बस स्टेंड और आसपास के पूरे एरिया में अतिक्रमण का चिन्हीकरण कर जल्द से जल्द आमजन की इस समस्या का समाधान किया जाएगा और बस स्टेंड पर अवैध तरीके से वाहनों को खड़ा करने से हो दुर्घटनाओं को रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाए जाएंगे।थानाधिकारी अमृत लाल मीणा ने पुलिस जाब्ता उपलब्ध करवाते हुवे पूरी व्यवस्था को सुचारू करने का स्पष्टीकरण किया गया। ग्राम पंचायत के द्वारा आज शाम को ही माइक लेकर अतिक्रमण हटाने के बारे में कस्बे में घोषणा करवाई गई। न्यायालय तालुका समिति के द्वारा 2 दिन बाद सुनवाई की तारीख दी गई। अतिक्रमण हटवाने की दिशा में उक्त कानूनी पहल से क्षेत्रवासियों में खुशी का माहौल है। कानून व्यवस्था के बारे में देर रात तक कस्बे में सब जगह चर्चा होती रही।

डेस्क/माय सर्कल न्यूज
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज

निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर