Explore

Search

March 16, 2026 1:05 am

बेगूं में वीरांगना अभिनंदन समारोह आयोजित,महिलाओं ने लिया संकल्प

बेगूं। अखिल भारतीय जैन दिवाकर मंच द्वारा राष्ट्रीय संत श्री कमल मुनि कमलेश मारासा साहब की प्रेरणा से रविवार को बेगूं में वीरांगना अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जैन समाज की महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। समारोह के दौरान महिलाओं के चेहरे पर आत्मविश्वास और प्रसन्नता झलक रही थी, जो उनके जीवन का एक नया और प्रेरणादायक अनुभव रहा। वक्ताओं ने कहा पति के निधन के बाद किसी महिला को विधवा कहकर उसकी पहचान सीमित नहीं की जानी चाहिए, बल्कि उसे वीरांगना के रूप में सम्मान मिलना चाहिए। जो महिला कठिन परिस्थितियों में भी आत्मसम्मान के साथ जीवन जीती है, वह विधवा नहीं बल्कि वीरांगना है। वक्ताओं ने कहा कि जैसे कभी सती प्रथा एक कुप्रथा थी, उसी प्रकार आज के समय में किसी स्त्री को विधवा कहकर उसके आत्मसम्मान को ठेस पहुंचाना भी सामाजिक रूप से अनुचित है। कार्यक्रम के दौरान कहा भारतीय इतिहास वीरांगनाओं के अद्भुत उदाहरणों से भरा हुआ है। प्राचीन काल से लेकर आधुनिक भारत तक महिलाएं हर क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभा रही हैं। चाहे सीमा पर देश की रक्षा करती महिला सैनिक हों, अंतरिक्ष में देश का नाम रोशन करने वाली वैज्ञानिक हों, खेलों में पदक जीतने वाली खिलाड़ी हों या समाज में बदलाव लाने वाली महिलाएं हर स्त्री अपने अपने क्षेत्र में वीरांगना है। समारोह की मुख्य अतिथि यशोदा पुरोहित रहीं। विशेष अतिथियों में कांस्टेबल कार्यकर्ता शर्मिला, किरण, प्रेम जाट, महावीर इंटरनेशनल के पूर्व अध्यक्ष प्रवीण लुहाड़िया,सचिव कैलाश धाकड़ तथा लोकेश भटेवरा उपस्थित रहे। कार्यक्रम का आयोजन दिवाकर मंच की अध्यक्ष सरोज कावड़िया, सचिव प्रमिला सुराणा, सुशीला आंचलिया, सुंदर देवी सिंघवी, ललिता चोरड़िया एवं दीक्षा जैन के अथक प्रयासों से संपन्न हुआ। कार्यक्रम का संचालन दीक्षा जैन एवं डॉली जैन (भीलवाड़ा) ने किया।

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर