Explore

Search

February 6, 2026 8:06 am

अरावली बचाओ-जन आंदोलन के तहत पदयात्रा एवं जनजागरूकता रैली का आयोजन

डूंगला। बड़ीसादड़ी विधानसभा प्रत्याशी बद्रीलाल जाट की मुख्य उपस्थिति में डूंगला ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित अरावली बचाओ-जन आंदोलन के तहत पदयात्रा एवं जनजागरूकता रैली का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में डूंगला ब्लॉक सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, पंचायत राज प्रतिनिधि एवं कांग्रेस के अग्रिम संगठनों के कार्यकर्ता उपस्थित रहे। मुख्य वक्ता बद्री लाल जाट ने कहा कि यदि राजस्थान में अरावली पर्वतमाला में खनन किया गया तो यह भौगोलिक एवं प्राकृतिक दृष्टि से घातक होगा। इससे पर्यावरणीय संतुलन बिगड़ेगा और पूरा प्रदेश रेगिस्तान में बदल सकता है। अरावली जल, जंगल और पहाड़ों की रक्षा करती है, जहां अनेक जनजातीय समुदाय और वन्यजीव निवास करते हैं। पदयात्रा के दौरान कार्यकर्ताओं ने अरावली बचाओ– देश बचाओ और काला कानून वापस लो जैसे नारों के साथ भाजपा सरकार की नीतियों का विरोध किया। यह पदयात्रा गरावला से डूंगला बस स्टैंड तक संपन्न हुई।

कांग्रेस स्थापना दिवस के अवसर पर उपस्थितजनों ने महात्मा गांधी और इंदिरा गांधी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके बलिदान को स्मरण किया। साथ ही भाजपा सरकार द्वारा मनरेगा योजना से महात्मा गांधी का नाम हटाने की निंदा की।

कार्यक्रम में सूरजमल पाटीदार, देवेंद्र सिंह झाला और नारायण गाडरी ने अपने विचार रखे। कार्यक्रम का संचालन डूंगला मंडल अध्यक्ष ललित गोपाल पुष्करणा ने किया।
डूंगला ब्लॉक अध्यक्ष देवेंद्र सिंह झाला, बाड़ीसादड़ी ब्लॉक अध्यक्ष लाल सिंह जाट, पूर्व डूंगला प्रधान सूरजमल पाटीदार, जिला महासचिव जगदीश टेलर, डूंगला मंडल अध्यक्ष ललित गोपाल पुष्करणा, मंगलवाड़ मंडल अध्यक्ष राधेश्याम आहिर, चिकारड़ा मंडल अध्यक्ष शोकिन जैन, पूर्व मंगलवाड़ मंडल अध्यक्ष गोवर्धन पाटीदार, पूर्व बड़ी सादड़ी ब्लॉक अध्यक्ष अभय मेहता,पूर्व डूंगला ब्लॉक अध्यक्ष उत्सव भानावत, पूर्व डूंगला ब्लॉक अध्यक्ष श्रीलाल आहिर, राजीव गांधी पंचायत राज संगठन डूंगला ब्लॉक अध्यक्ष संग्राम सिंह, जिला अध्यक्ष देवीलाल मेघवाल, युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष गोपाल जनवा, बाड़ीसादड़ी पूर्व प्रधान प्रतिनिधि मुन्नालाल मेघवाल, पूर्व युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष कमलेश खंडेलवाल, देवीलाल जाट (पंचायत समिति सदस्य), कुलदीप लोहार, संतोष धाकड़ (पंचायत समिति सदस्य), जिला परिषद प्रत्याशी मनोहर जाट,मोरवन सरपंच माँगी लाल अहीर, मंगलवाड़ पूर्व सरपंच भंवर अहीर, फलोदरा सरपंच जगदीश, आँजना सरपंच, भाटोली गुजरान सरपंच सीताराम गुर्जर, बड़वाई सरपंच शंकर मेघवाल, नरेंद्र सिंह तलाऊ, नारायण गाडरी, मोहन अहीर, राजू पाटीदार, किशन जाट, प्रकाश मेघवाल, बगड़ीराम धाकड़, चंद्रशेखर अहीर, मंगीलाल अहीर, मुकेश जाट, हंसराज जाट, मंगल जाट समेत कई कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में आगामी पंचायत राज चुनावों को लेकर संगठनात्मक मजबूती और रणनीति पर चर्चा की गई। समाप्ति पर डूंगला ब्लॉक अध्यक्ष देवेंद्र सिंह झाला ने सभी उपस्थितजनों का धन्यवाद अर्पित किया।

डेस्क/माय सर्कल न्यूज
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज

निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर