Explore

Search

August 26, 2026 9:55 am

मंसूरी समाज सेवा समिति चन्देरिया की मीटिंग सम्पन्न

चित्तौड़गढ़। मंसूरी समाज सेवा समिति चन्देरिया की गत मीटिंग में लिये निर्णयानुसार सोमवार 29 दिसम्बर को चन्देरिया मदरसें में मीटिंग रखी गई जिसमें समाज के जिम्मेदारान की मौजूदगी में बच्चों के हौंसला अफजाई का प्रोग्राम आयोजित हुआ।

समिति सचिव जलालुद्दीन मंसूरी ने बताया कि इस मीटिंग में आयोजित प्रोग्राम में कुरआन को पूरा याद करने वाले सरफराज खान की माला पहनाकर दस्तारबंदी की गई और नजराना देकर हौंसला अफजाई की गई। बच्चों को पढ़ने के लिए किताबें भी तकसीम की गई। इस दौरान सदर हकीम मंसूरी, सचिव जलालुद्दीन मंसूरी, खजांची तालीब मंसूरी, आमीन कासम, अय्युब मंसूरी, आलम मंसूरी, फिरोज मंसूरी, बिलाल मंसूरी, इकराम मंसूरी, इकबाल मंसूरी, याकुब मंसूरी, इल्मुद्दीन मंसूरी, अमीनु मंसूरी सहित कई समाजजन मौजूद रहे। दुआ और तबर्रूक तकसीम पर प्रोग्राम का इख्तेताम हुआ।

डेस्क/माय सर्कल न्यूज
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज

निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर