Explore

Search

August 9, 2026 7:11 am

मेवाड़ चैम्बर में हुआ निधी आपके निकट कैम्प का आयोजन, 50 से अधिक कर्मचारी ने रखी समस्याएं

भीलवाड़ा। कर्मचारी भविष्य निधी संगठन उदयपुर की ओर से भविष्य निधी से जुडी समस्याओं के निराकरण के लिए ’’निधी आपके निकट’’ कैम्प का आयोजन मेवाड़ चैम्बर भवन में हुआ। इसमें उदयपुर कार्यालय के प्रवर्तन अधिकारी मुकेश कुमार डबगर एव शाखा पर्यवेक्षक सुनील जैफ ने कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं भविष्य निधी, पेंशन और बीमा संबंधी समस्याओं के निराकरण के लिए आवश्यक कदम उठाये। मेवाड़ चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के मानद महासचिव आरके जैन ने बताया कैम्प में विभिन्न उद्योगों के 50 से अधिक कर्मचारी एवं सेवानिवृत कर्मचारियों ने अपनी समस्याएं रखी, जिसमें मुख्य रुप से पेंशन संबंधी समस्याएं थी। अधिकारियों ने इसके लिए आवश्यक फार्म भरने एवं पूर्व में किये गये आवेदनों में कमी को दूर करने की सलाह दी एवं मदद करके आवश्यक कार्य निष्पादित करवाया।

डेस्क/माय सर्कल न्यूज
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज

निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर