Explore

Search

June 23, 2026 7:42 pm

19 किलो से अधिक अवैध अफीम डोडाचूरा के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

चित्तौड़गढ़। पुलिस थाना मंगलवाड व ए.एन.टी.एफ. चित्तौड़गढ़ द्वारा अवैध मादक तस्करों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुएअवैध अफीम डोडाचूरा जब्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जिला पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी ने बताया कि जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी रोकथाम व धरपकड़ कार्यवाही के तहत के एएसपी चित्तौड़गढ़ सरितासिंह के निर्देशन व डीएसपी बडीसादडी देशराज कुलदीप के सुपरविजन में मुकेश कुमार प्रोबेशनर आरपीएस इंचार्ज थाना व जाप्ता कानि. टंवरसिंह, गजेन्द्र सिंह, भान सिंह, सुभाष व भैरूलाल के साथ ए.एन.टी. एफ. इंचार्ज परवेज खान उ.नि. द्वारा दी गई सूचना पर चितौडगढ से उदयपुर नेशनल हाईवे पर सिरमौर भोजनालय के पीछे सरहद राती मंगरी पहुंचा। जहाँ परवेज खान उ.नि. इंचार्ज ए.एन.टी. एफ. मय टीम द्वारा सिरमौर होटल से प्लास्टिक के कट्टे के साथ पीछे की तरफ भागते हुए व्यक्ति को प्लास्टिक के कट्टे के साथ डिटेन किया हुआ मिला। व्यक्ति के कब्जेशुदा प्लास्टिक के कटटे से 19 किलो 420 ग्राम अवैध अफीम डोडाचूरा मिला। जिसे जब्त कर आरोपी दलीचंद पुत्र उदय सिंह रावत निवासी गाडरियावास (हिंता) पुलिस थाना भीण्डर जिला उदयपुर को मौके पर ही गिरफ्तार किया गया।

महेंद्र धाकड़ बेगूं
Author: महेंद्र धाकड़ बेगूं

महेंद्र धाकड़ चित्तौड़गढ़ के अनुभवी संवाददाता हैं, जो स्थानीय और राष्ट्रीय समाचारों को लोगों तक सटीक और विश्वसनीय तरीके से पहुंचाने में सक्रिय हैं। माय सर्कल न्यूज़ के लिए रिपोर्टिंग करते है। -

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर