राशमी। (शंभू लाल आचार्य) अरावली से अवैध खनन के खिलाफ बुधवार को खान एवं पेट्रोलियम (गुप-2) विभाग द्वारा प्रदत्त निर्देशानुसार यहां उपखंड क्षेत्र में भी अभियान शुरू कर दिया है। इसके लिए उपखंड अधिकारी अंजू शर्मा ने बुधवार को उपखंड कार्यालय में अधिकारियों के साथ बैठक कर 15 जनवरी तक चलने वाले विशेष संयुक्त अभियान को सफल बनाने के निर्देश दिए। ज्ञात रहे कि अरावली पर्वत की पारिस्थितिकीय महत्ता, उत्तरी क्षेत्रों में मरुस्थलीकरण के विरुद्ध इसकी भूमिका, जैव विविधता के संरक्षण तथा जल पुनर्भरण में इसके योगदान को दृष्टिगत रखते हुए राज्य सरकार ने अवैध खनन पर प्रभावी नियंत्रण के लिए ठोस कदम उठाए हैं। इसी क्रम में अरावली क्षेत्र के जिलों में खान,वन एवं पर्यावरण,राजस्व,पुलिस तथा परिवहन विभागों के संयुक्त सहयोग से 29 दिसंबर 2025 से 15 जनवरी 2026 तक विशेष अभियान चलाया जा रहा है। चूंकि राशमी क्षेत्र भी अरावली क्षेत्र में सम्मिलित है, अतः अभियान की प्रभावी क्रियान्विति सुनिश्चित करने के लिए उपखंड कार्यालय में उपखंड अधिकारी अंजू शर्मा ने संयुक्त रूप से संबंधित अधिकारियों की बैठक ली और इस अभियान को सफल बनाने के निर्देश दिए। बैठक के दौरान उपखण्ड अधिकारी द्वारा समस्त अधिकारियों को संयुक्त रूप से टीम बनाकर प्रतिदिन कार्यवाही करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर तहसीलदार बेणी प्रसाद सरगरा,थानाधिकारी रतनसिंह,विकास अधिकारी ओमप्रकाश विजयवर्गीय,खनन अभियंता खनन विभाग चितौड़गढ रंजना व्यास एवं भू अभिलेख निरीक्षक सहित पटवारी एवं ग्राम विकास अधिकारी उपस्थित रहे।
प्रशासन
चित्तौड़गढ़ में बदमाशों के हौसले बुलंद, घर के बाहर खड़े दो ऑटो को आग के हवाले किया
February 6, 2026
9:25 am
सड़क सुरक्षा समिति की समीक्षा बैठक आयोजित
February 5, 2026
10:47 pm
बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से फसल खराबे का जाड़ावत ने लिया जायजा
February 3, 2026
11:23 am
अरावली से अवैध खनन के खिलाफ अभियान शुरू,उपखंड अधिकारी अंजू शर्मा ने ली अधिकारियों की बैठक,15 जनवरी तक चलेगा अभियान