Explore

Search

March 6, 2026 9:01 pm

रुढ़गढ़ बालाजी में 11 वर्षीय श्रीराम महायज्ञ के पाटोत्सव पर निकली भव्य कलश यात्रा, 1 जनवरी से शुरू होंगी श्री देवनारायण की कथा

बेगूं। क्षेत्र के गांव रायता में स्थित श्री रुढगढ़ बालाजी में चल रहे 11 वर्षीय श्रीराम महायज्ञ के पाटोत्सव पर मंगलवार को कलश यात्रा का भव्य जुलूस निकाला गया। नौ दिवसीय कार्यक्रम में दौरान श्रीदेवनारायण और श्री शनिदेव कथा होगी।
रुढ़गढ़ बालाजी में एकादश वर्षीय श्रीराम महायज्ञ, लक्ष्य चंडी अनुष्ठान के पाटोत्सव पर नौ दिवसीय कार्यक्रम शुरू हुआ।  रायता में स्थित देवनारायण मंदिर से कलशयात्रा ढ़ोल नगाड़ों के साथ शुरू हुई। गांव उत्थेन होते हुए कलश यात्रा का जुलूस यज्ञ स्थल पहुंचा। जगह -जगह जुलूस का पुष्प वर्षा से स्वागत किया गया। महिलाओं द्वारा पारंपरिक गीत गाए। भजन कीर्तन पर श्रद्धालुओं ने नृत्य किए।  रुढ़गढ़ बालाजी मंदिर के पूजारी हरिप्रसाद आमेटा, यज्ञ आचार्य बबलू शर्मा ने सभी श्रद्धालुओं को तिलक लगाया। रुढ़गढ़ बालाजी सेवा समिति के अध्यक्ष रामचन्द्र धाकड़, मोहनलाल धाकड़, शांतिलाल आमेटा, मोडी राम आमेटा, नंदलाल, बालकिशन, जगदीश,कैलाशचंद,हीरालाल धाकड़ कमलेश शर्मा, शिवलाल शर्मा, कवि सुनिल धाकड़ सहित गणमान्य लोग मौजूद रहे।
बताया गया कि 1 से 7 जनवरी तक रुढ़गढ़ बालाजी मंदिर प्रांगण में भगवान श्री देवनारायण कथा का संगीत मय वाचन कलाकार बद्रीलाल गाडरी और उनकी टीम द्वारा किया जाएगा। 8 व 9 जनवरी को श्रीशनिदेव की कथा वाचन होगा। रोजाना कथा का समय सुबह 11 से साम 4 बजे तक रहेगा। यह आयोजन सभी क्षेत्रवासियों के सहयोग से किया जा रहा है।

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर