Explore

Search

March 14, 2026 1:40 pm

कन्नौज में युवक की मौत का मामला : 24 घण्टे बाद प्रशासन और ग्रामीणों के बीच बनी सहमति

चित्तौड़गढ़। जिले के कन्नौज में युवक के साथ मारपीट के बाद घायल युवक ने ईलाज के दौरान दम तोड़ने से माहौल गरमा गया। विभिन्न मांगों को लेकर करीब 24 घण्टे तक चले विरोध प्रदर्शन के बाद आखिरकार मृतक के परिजनों और प्रशासन के बीच सहमति बन गई। दरहसल गत 27 दिसम्बर को कन्नौज गाँव में एक परिवार के लोग झगड़ा कर रहे थे। पड़ोस में रहने वाली समुदाय विशेष की महिला उसे समझाने के लिए गई तो झगड़ा कर रहे परिवार वालों ने पारिवारिक मामला बता महिला को चले जाने को कहा। झगड़ा कर रहे लोगों में धक्का-मुक्की होने से महिला भी चपेट में आ गई जिससे उसको चोट लग गई। यह देख किसी व्यक्ति ने समुदाय विशेष की महिला के बेटे को फोन कर दिया। थोड़ी देर में वहां पर महिला का बेटा समेत अन्य युवक मौके पर आ गए और दुर्गेश रेगर के साथ मारपीट कर दी जिससे वह गम्भीर घायल हो गया। ईलाज के लिए युवक को चित्तौड़गढ़ अस्पताल ले जाया गया जहां से उदयपुर रेफर कर दिया। पांच दिन बाद गुरुवार को ईलाज के दौरान दम तोड़ दिया। युवक की मौत की खबर मिलते ही समाज के लोग आक्रोशित हो गए और आसपास के गांवों से लोग मौके पर जुटने लगे और गांव के चौराहा पर टायर जलाएं, देर रात तक प्रदर्शन होता रहा। मौके पर आसपास के क्षेत्रों से पुलिस जाब्ता बुलाया गया। शुक्रवार सुबह फिर बड़ी संख्या में लोग गांव के चौराहा पर एकत्र हो गए और दोषियों की गिरफ्तारी की मांग समेत मुआवजा व नौकरी की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। एडिशनल एसपी समेत तीन डिप्टी, 6 थानों के थानाधिकारी व पुलिस जाब्ता और पुलिस लाईन से अतिरिक्त जाब्ता भी कन्नौज गांव पहुंचा। तनावपूर्ण माहौल में प्रशासन और मृतक के परिजनों के बीच वार्ता का दौर कई चरणों में चलने के बाद मृतक के परिजनों की मांगों पर सहमति बनी। शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंपा।

डेस्क/माय सर्कल न्यूज
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज

निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर