Explore

Search

February 6, 2026 7:36 am

चित्तौड़गढ़ में चौथ वसूली गैंग का निकला दम, पुलिस ने सरेराह निकाला जुलूस

चित्तौड़गढ़। चित्तौड़गढ़ शहर के सेन्थी इलाके में दो दिन पहले जो दहशत मची थी, आज खाकी ने उस दहशत का अंत कर दिया है। पानीपुरी के ठेलों पर हमला करने वाले और चौथ वसूली की मांग करने वाले बदमाशों को पुलिस ने न सिर्फ गिरफ्तार किया, बल्कि उसी जगह पर उनका जुलूस निकाला जहाँ उन्होंने तांडव मचाया था। मामला शहर के सदर थाना क्षेत्र की सेन्थी पुलिस चौकी का है। राजीव गांधी पार्क के बाहर ठेला लगाने वाले शंकर लाल डांगी और अन्य दुकानदारों से कुछ बदमाशों ने ‘चौथ वसूली’ यानी हफ्ते की मांग की थी। जब मेहनतकश ठेले वालों ने पैसे देने से इनकार किया, तो करीब आधा दर्जन बदमाशों ने आव देखा न ताव और ठेलों पर ताबड़तोड़ हमला बोल दिया। बदमाशों ने सरेआम तोड़फोड़ की, जिससे पार्क के आसपास मौजूद आम जनता में भारी दहशत फैल गई थी।
पीड़ित की रिपोर्ट पर गुरुवार को दीपेश पुत्र किशन लाल गमेती, घनश्याम पुत्र कैलाश गिरी, दीपक जायसवाल और उदयलाल पुत्र नारायण गुर्जर को गिरफ्तार किया। पकड़े गए चार आरोपियों का सेन्थी पुलिस चौकी से राजीव पार्क के बाहर घटना स्थल तक पैदल जुलूस निकाला गया। पुलिस ने आरोपियों को सिर्फ हवालात में बंद नहीं किया, बल्कि उन्हें पैदल उसी राजीव पार्क तक ले गई जहाँ उन्होंने आतंक मचाया था। पुलिस का मकसद साफ था कि बदमाशों के मन में कानून का खौफ पैदा करना और जनता के मन से बदमाशों का डर निकालना। शहर डिप्टी बृजेश सिंह ने बताया कि व्यापारियों और ठेले वालों को डरने की जरूरत नहीं है। उदयलाल गुर्जर जैसे अपराधी जो डरा-धमकाकर अवैध वसूली करते हैं, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

डेस्क/माय सर्कल न्यूज
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज

निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर