चित्तौड़गढ़। चित्तौड़गढ़। बहुचर्चित रमेश ईनाणी हत्याकांड मामले में पुलिस ने शूटर मनीष दूबे की गिरफ्तारी के बाद सन्त भजनाराम बाली को गिरफ्तार किया हैं। इस मामले में शूटर समेत अब तक दो गिरफ्तारी हुई। मुख्य आरोपी रमताराम अभी पुलिस गिरफ्त से दूर हैं। आपको बता दे कि गत 11 नवम्बर को चित्तौड़गढ़ शहर कोतवाली क्षेत्र के सिटी पेट्रोल पंप के पास दिनदहाड़े कोरियर व्यवसायी रमेश ईनाणी स्कूटी पर सवार होकर ऑफिस जा रहे थे इसी दौरान शूटर ने उन्हें एक के बाद एक तीन गोली मार दी जिससे रमेश ईनाणी गम्भीर घायल हो गए। जिला अस्पताल से उदयपुर रैफर किया जहां ईलाज के दौरान रमेश ईनाणी ने दम तोड़ दिया। घटना के सीसीटीवी फूटेज सामने आने के बाद यूपी वाराणसी निवासी मनीष दूबे को गिरफ्तार किया। शूटर मनीष दूबे पुलिस पूछताछ में दो साल पहले किसी बात को लेकर उसकी माँ को कोरियर व्यवसायी रमेश ईनाणी द्वारा गाली देने पर गोली मारने की बात कहता रहा लेकिन परिजनों ने पुलिस में दी रिपोर्ट में चित्तौड़गढ़ के संत रमताराम पर जमीन विवाद में हत्या करने का आरोप लगाया और नामजद रिपोर्ट दर्ज करवाई। शूटर मनीष दूबे ने शुरुआत में पुलिस को गुमराह करने के लिए कहानी गढ़ी कि रमेश ईनाणी ने उसकी मां को गाली दी थी, इसलिए उसने हत्या की। पुलिस को शूटर के बैंक खातों में हुए संदिग्ध ट्रांजेक्शन से असली सुराग मिला, जिससे यह स्पष्ट हो गया कि यह सुपारी किलिंग का मामला है। पुलिस ने कड़ी से कड़ी जोड़ते हुए कई तथ्य एकत्र किए। इस दरमियान कोतवाली पुलिस शूटर मनीष दूबे को उसके घर वाराणसी भी लेकर गई। गोलीकांड से पहले शूटर मनीष दूबे ने रमेश ईनाणी के घर की भी रैकी की। शूटर मनीष दूबे करीब तीन माह चित्तौड़गढ़ के समीप गोपाल नगर गांव में किराए से मकान लेकर रहा। शूटर मनीष ने कही बार उस पर गोली चलाने की कोशिश की लेकिन रमेश ईनाणी के दुपहिया वाहन पर महिला साथ रहने से उसने गोली नही चलाई। मौका पाकर गत 11 नवम्बर को दिनदहाड़े रमेश ईनाणी की चित्तौड़गढ़ शहर के सिटी पेट्रोल पंप के पास गोली मार दी। इधर पुलिस ने कड़ी से कड़ी जोड़ते हुए रमेश ईनाणी हत्याकांड में सन्त रमताराम महाराज चित्तौड़गढ़ और सन्त भजनाराम बाली जिला पाली की भूमिका सामने ले आई। मामले की गंभीरता को देखते हुए राम स्नेही सम्प्रदाय ने रमताराम और भजनाराम दोनों को निष्कासित कर दिया है। शूटर मनीष दूबे को कोतवाली पुलिस ने पुनः पुलिस रिमांड लिया और अनुसंधान में आये साक्ष्यों के आधार पर भजनाराम गुरू पिता मोहन राम उम्र 37 साल निवासी बाली, जिला पाली को शूटर मनीष दूबे से रूबरू अनुसंधान करवाया जाकर कुरियर व्यवसायी रमेश ईनाणी की हत्या के लिये रमताराम को शूटर मनीष दूबे भजनाराम द्वारा वर्ष 2022 में उपलब्ध करवाया गया था। साथ ही सन्त भजनाराम को 2022 से रमेश ईनाणी की हत्या करने तक प्लानिंग की जानकारी थी। इस आधार पर रमेश ईनाणी की हत्या के दुष्प्रेरण व षडयन्त्र में भजनाराम के शामिल होने पर 8 जनवरी को भजनाराम को चित्तौड़गढ़ पुलिस कोतवाली ने गिरफ्तार किया कर लिया। जानकारी में सामने आया हैं कि इस मामले में रमताराम ने हाईकोर्ट में एफआईआर को क्रेश करवाने और अग्रीम जमानत की अर्जी लगा रखी हैं।
इस खबर का वीडियो देखें…
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज
निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़