Explore

Search

May 10, 2026 9:00 am

प्रशासन

मेवाड़ हिल डिफेंस एकेडमी के 10 युवाओं का अग्नि वीर में चयन


चित्तौड़गढ़। भारतीय सुरक्षा बलों और देश के विभिन्न सुरक्षा बलों में सेवा प्रदान करने वाले युवाओं की सफलता में मेवाड़ हिल डिफेंस एकेडमी अपनी सेवाएं प्रदान करने में अग्रणी है। अकादमी के संचालक और कोच लादू लाल गुर्जर बोरदा ने बताया कि अग्नि वीर भर्ती 2025 के अंतिम परिणाम में 10 युवाओं का चयन हुआ है इसमें एक बोरदा का युवा है किशन लाल सालवी पिता लेहरू लाल सालवी जो की 22 साल बाद बोरदा से फौजी बना है। इसी तरह 2024 में 11 फौजी बनकर अकादमी से निकले थे। साथ ही अग्नि वीर भर्ती 2025 में अंतिम रूप से चयनित 9 अन्य उम्मीदवारों में रोहित गुर्जर दल्लाखेड़ा, विश्वेंद्र सिंह नेगड़िया, औमेंद्र सिंह सुवावा, विकास जाट भीलवाड़ा, अभिराज सिंह सिंगोला, मिथलेश सिंह सावा, कमलेश कुमावत रेलमंगरा और संजय नाथ, निरज मिणा कंथारिया इनका चयन हुआहै।
इसके साथ ही राजस्थान पुलिस सेवा में भी अकैडमी की शानदार सफलता के साथ 6 उम्मीदवारों का चयन हुआ है जिसमें महिपाल सिंह सलूंबर, नितिन पाटीदार डूंगरपुर, कल्पेश तथा लड़कियों ने भी बाजी मारते हुए सफलता हासिल की जिसमें किरण मेघवाल अरनियापंथ, खुशबू रावल प्रतापगढ़ और प्रीति भाटी राजसमंद है।
मेवाड़ हिल डिफेंस एकेडमी की शानदार सफलता पर आसपास के संपूर्ण क्षेत्रवासियों ने हर्ष जताया और संचालक लादू लाल गुर्जर को बधाई दी।

डेस्क/माय सर्कल न्यूज
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज

निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर