Explore

Search

June 23, 2026 5:31 pm

अवैध गैस रिफिलिंग करते 42 गैस सिलेंडर जब्त,पुलिस विभाग तथा रसद विभाग की संयुक्त कार्यवाही

गंगरार। पुलिस विभाग तथा रसद विभाग की संयुक्त कार्यवाही करते हुए किराणा स्टोर की आड में अवैध रूप से एलपीजी गैस सिलेंडर से रिफिलिंग करते हुए 42 गैस सिलेंडर व रिफिलिंग करने के उपकरण मोटरे जब्त किये हैं। पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी ने बताया कि स्टेशन गंगरार हाईवे रोड पर स्थित अंबिका किराणा जनरल स्टोर में अवैध गैस रिफिलिंग की सूचना पर एएसपी सरिता सिंह के निर्देशन व डीएसपी गंगरार शिवन्यासिंह के सुपरविजन में  रसद विभाग, पुलिस एवं संबंधित विभागों की संयुक्त टीम द्वारा सुनियोजित कार्यवाही करते हुए बड़े पैमाने पर अवैध गतिविधि का खुलासा किया गया।  हिमांशु जोशी प्रवर्तन निरीक्षक कपासन के अनुसार प्राप्त सूचना के आधार पर मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया गया। वहां घरेलू तथा व्यावसायिक गैस सिलेंडरों में अवैध रूप से रिफिलिंग की जा रही थी। यह कार्य बिना किसी वैध अनुज्ञा, सुरक्षा मानकों एवं नियमों की अवहेलना करते हुए किया जा रहा था। इससे क्षेत्र में किसी भी समय गंभीर दुर्घटना होने की संभावना बनी हुई थी। डीएसपी गंगरार शिवन्यासिंह मय जाप्ता द्वारा अंबिका किराना स्टोर संचालक संदीप पुत्र नरेंद्र जागेटिया निवासी गंगरार द्वारा अवैध रिफिलिंग करते हुए मौके से भारत गैस के 28 गैस सिलेंडर, ईडेन गैस के 12 घरेलु तथा 02 व्यवसायिक कुल 42 गैस सिलेंडर तथा रिफिलिंग करने हेतु प्रयुक्त उपकरण एवं तीन मोटरें जब्त किए गए। जब्त किए गए सिलेण्डर एवं उपकरणों को इण्डेन गैस एजेन्सी गंगरार को सुपुर्दगी में दिया गया। प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया कि गैस सिलेंडर से सीधे सिलेंडरों में गैस भरकर उन्हें बाजार में खपाया जा रहा था। इससे उपभोक्ताओं के साथ धोखाधड़ी हो रही थी। साथ ही जनसुरक्षा के लिए भी गंभीर खतरा उत्पन्न हो रहा था। डीएसपी शिवन्यासिंह ने बताया कि अवैध गैस रिफिलिंग जैसी गतिविधियां अत्यंत खतरनाक हैं। इनसे आगजनी, विस्फोट एवं जनहानि की गंभीर आशंका रहती है। प्रशासन द्वारा जिले में इस प्रकार की अवैध गतिविधियों के विरुद्ध निरंतर सघन निगरानी रखी जा रही है तथा दोषियों के खिलाफ कठोर कार्यवाही जारी रहेगी। हिमांशु जोशी प्रवर्तन निरीक्षक कपासन द्वारा पेश रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज किया जाकर अवैध गैस रिफिलिंग के संबंध में गैस एजेंसियों की संलिप्तता के बारे में अनुसंधान जारी है।

महेंद्र धाकड़ बेगूं
Author: महेंद्र धाकड़ बेगूं

महेंद्र धाकड़ चित्तौड़गढ़ के अनुभवी संवाददाता हैं, जो स्थानीय और राष्ट्रीय समाचारों को लोगों तक सटीक और विश्वसनीय तरीके से पहुंचाने में सक्रिय हैं। माय सर्कल न्यूज़ के लिए रिपोर्टिंग करते है। -

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर