भीलवाड़ा। शहर के कलेक्ट्रेट परिसर से युवती के अपहरण की सनसनीखेज वारदात का कोतवाली थाना पुलिस ने एक दिन में खुलासा करते हुए अपहरण में शामिल युवती के पिता व चाचा को गिरफ्तार कर लिया है। घटना में प्रयुक्त वाहन के चालक व अन्य आरोपियों की तलाश पुलिस द्वारा सरगर्मी से की जा रही है।
पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह ने बताया कि शहर के बीचों बीच कलेक्ट्रेट परिसर में हुई इस वारदात को गंभीर चुनौती के रूप में लेते हुए त्वरित कार्रवाई की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) पारसमल जैन के सुपरवीजन में वृत शहर के पुलिस उप अधीक्षक सज्जन सिंह तथा कोतवाली थानाधिकारी शिवराज गुर्जर के नेतृत्व में विशेष टीमें गठित की गईं।
यह था घटनाक्रम
दिनांक 7 जनवरी 2026 को गोपाल लाल जाट (22) निवासी लखमणीयास, थाना कोटड़ी ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी संगीता कुमारी जाट निवासी करेड से कई वर्षों से दोस्ती थी और दोनों ने मंदिर में विवाह कर लिया था। संगीता अपने माता पिता की मर्जी के खिलाफ गोपाल लाल के साथ रह रही थी। इसी बीच परिजनों द्वारा बडलियास थाने में एमपीआर दर्ज कराई गई।
एमपीआर में बयान दर्ज कराने के लिए संगीता पुलिस अधीक्षक कार्यालय भीलवाड़ा में उपस्थित थी। बयान के बाद परिवाद शाखा के बाहर प्रतीक्षा के दौरान शिवराज जाट, कालू जाट व अन्य 2 से 3 लोग मौके पर पहुंचे और संगीता को जबरन ले जाने लगे। शोर शराबा होने पर पुलिसकर्मियों ने रोकने का प्रयास किया, लेकिन आरोपियों ने युवती को जबरन काली स्कॉर्पियो में डाल लिया। वाहन चालक ने पुलिसकर्मियों पर गाड़ी चढ़ाने का प्रयास किया, जिससे कुछ पुलिसकर्मी घायल हो गए। इस संबंध में थाना कोतवाली में प्रकरण संख्या 09/2026 धारा 189(2), 140(3), 115(2), 126(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।
पुलिस ने 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, टोल प्लाजा व संभावित मार्गों के कैमरे चेक किए, होटल ढाबों पर तलाशी और नाकाबंदी की गई। अभय कमांड सेंटर में फुटेज का विश्लेषण कर आरोपियों की पहचान की गई।
पुलिस ने कालू लाल जाट उम्र 50 निवासी करेड थाना बडलियास एवं कल्याण लाल जाट 40 निवासी करेड थाना बडलियास को गिरफ्तार किया। पुलिस का कहना है कि अन्य फरार आरोपियों व वाहन चालक की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।
प्रशासन
बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से फसल खराबे का जाड़ावत ने लिया जायजा
February 3, 2026
11:23 am
ओलावृष्टि से किसानों की फसलों को हुए नुकसान की शीघ्र गिरदावरी कराये सरकार – आक्या
February 2, 2026
4:17 pm
चित्तौड़गढ़ में कुदरत का कहर: वेस्टर्न डिस्टर्बेंस ने बदला मौसम का मिजाज
February 2, 2026
8:30 am