Explore

Search

February 6, 2026 8:16 pm

मातृकुंडिया में पवित्र गंगा जलकुंड की सफाई शुरू,मेवाड़ के हरिद्वार में सालों बाद चला सफाई अभियान

राशमी। मेवाड़ के हरिद्वार के नाम से विख्यात मातृकुंडिया तीर्थ धाम में पवित्र गंगा जलकुंड की सफाई का कार्य वर्षों बाद शुरू हुआ है। शनिवार को यह अभियान चौथे दिन भी जारी रहा।
यह सफाई अभियान एक समाजसेवी की व्यक्तिगत पहल पर चल रहा है। बनास नदी पर स्थित मातृकुंडिया तीर्थ धाम के एनीकट-काजवे से पानी की निकासी के बाद यह कार्य शुरू किया गया। जेसीबी, एलएनटी मशीन और डंपर की सहायता से जलकुंड से भारी मात्रा में मलबा बाहर निकाला जा रहा है। सफाई के कारण पवित्र कुंड पर बने घाटों का स्वरूप धीरे-धीरे स्पष्ट होने लगा है। मातृकुंडिया का यह पवित्र गंगा जलकुंड राजस्थान सहित अन्य राज्यों से आने वाले हजारों श्रद्धालुओं के लिए पितृ आत्माओं की अस्थियों के विसर्जन और पवित्र गंगा स्नान का महत्वपूर्ण स्थल है। वर्षों से अस्थि विसर्जन और प्राकृतिक जमाव के कारण जलकुंड में भारी मात्रा में मलबा जमा हो गया था। एनीकट-काजवे पर लगे गेटों को तोड़कर गंगा जलकुंड की सफाई की जा रही है।

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर