Explore

Search

February 6, 2026 7:48 am

बीएलओ पर दबाव बनाकर अनैतिक रूप से मतदाताओं के नाम काटे जा रहे हैं- आंजना

छोटीसादड़ी। राजस्थान अनुशासन समिति के अध्यक्ष एवं पूर्व सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना के नेतृत्व में शनिवार को ब्लॉक एवं नगर कांग्रेस कमेटी छोटीसादड़ी द्वारा उपखंड अधिकारी-सह-उपखंड निर्वाचन अधिकारी, छोटी सादड़ी को एक विस्तृत ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि बीएलओ पर राजनीतिक दबाव बनाकर मतदाता सूची से अनैतिक एवं असंवैधानिक रूप से मतदाताओं के नाम काटे व स्थानांतरित किए जा रहे हैं, जिससे आगामी नगर निकाय एवं पंचायती राज चुनावों को प्रभावित करने का प्रयास किया जा रहा है।

ज्ञापन मुख्य राज्य निर्वाचन अधिकारी, राजस्थान के नाम संबोधित कर उपखंड निर्वाचन अधिकारी छोटी सादड़ी को प्रस्तुत किया गया। विषय था
“बीएलओ पर दबाव बनाकर अनैतिक रूप से मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से काटने/स्थानांतरित किए जाने के विरोध में”।
राहुल गांधी के आरोपों की बानगी छोटी सादड़ी में : आंजना
ज्ञापन में आंजना ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष माननीय राहुल गांधी द्वारा निर्वाचन विभाग पर लगाए जा रहे वोट चोरी के आरोपों की वास्तविक झलक उपखंड छोटी सादड़ी में दिखाई दे रही है। एसआईआर प्रक्रिया के पश्चात जारी प्रथम ड्राफ्ट मतदाता सूची से सत्ताधारी भाजपा नेताओं के दबाव में बड़ी संख्या में मतदाताओं के नाम कटवाए जा रहे हैं, जो लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार है।
ड्राफ्ट सूची के बाद आपत्तियां संदेह के घेरे में
कांग्रेस ने सवाल उठाया कि जब एसआईआर प्रक्रिया पूर्ण हो चुकी है, तब प्रत्येक बूथ पर 30 से 93 मतदाताओं के नाम काटने हेतु आपत्ति फॉर्म किस आधार पर स्वीकार किए जा रहे हैं। एक-दो व्यक्तियों द्वारा इतनी बड़ी संख्या में आपत्तियां देना भाजपा व निर्वाचन तंत्र की मिलीभगत को दर्शाता है।
नोटिस व सुनवाई के बिना नाम काटना असंवैधानिक
ज्ञापन में कहा गया कि बिना नोटिस जारी किए और बिना मतदाता का पक्ष सुने नाम काटे जा रहे हैं, जबकि निर्वाचन विभाग के निर्देशों के अनुसार पहले भौतिक सत्यापन, फिर रिपोर्ट, तत्पश्चात सुनवाई का अवसर देना अनिवार्य है। बीएलओ पर गलत रिपोर्ट देने का दबाव बनाया जा रहा है और विरोध करने पर ट्रांसफर की धमकियां दी जा रही हैं।
बीएलए-2 से समन्वय की अनदेखी
निर्वाचन विभाग द्वारा सभी राजनीतिक दलों से बीएलए-2 की सूची ली गई है, इसके बावजूद बीएलओ केवल भाजपा नेताओं से संपर्क कर रहे हैं। कांग्रेस ने मांग की कि सभी बीएलओ को निर्देशित किया जाए कि वे सभी दलों के बीएलए-2 से चर्चा के बाद ही कोई कार्रवाई करें।
एडीएस सूची, फोटो युक्त मतदाता सूची व कार्यालय में हस्तक्षेप
एडीएस सूची से हटाए गए भाजपा समर्थित मतदाताओं के नाम बिना दस्तावेजों के पुनः जोड़ने का दबाव, फोटो युक्त मतदाता सूची भाजपा को उपलब्ध कराना तथा निर्वाचन कार्यालय में भाजपा नेताओं की निरंतर आवाजाही—इन सभी मामलों की निष्पक्ष जांच की मांग की गई। कांग्रेस ने कहा कि यह सब सीसीटीवी फुटेज में दर्ज है।
जांच नहीं हुई तो हाईकोर्ट जाने की चेतावनी
आंजना ने चेतावनी दी कि यदि निष्पक्ष जांच कर अनैतिक गतिविधियों पर रोक नहीं लगाई गई तो कांग्रेस समस्त पदाधिकारियों के साथ हाईकोर्ट की शरण लेगी।

इस अवसर पर इनकी रही उपस्थिति
ज्ञापन प्रस्तुत करने के दौरान पूर्व प्रधान मनोहरलाल आंजना, प्रधान सपना मीना, उपप्रधान विक्रम आंजना, ब्लॉक अध्यक्ष मुकेश जाट, पूर्व प्रधान महबूब खान, युवा कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष अशोक जाट, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष राधेश्याम पाटीदार, सुमित चपलोट, शांतिलाल उपाध्याय, नरेन्द्र राव मराठा, कालीचरण शर्मा, मंडल अध्यक्ष जगदीश मीणा, राहुल पाटीदार, यशवंत जाट, गुलाब धाकड़, निर्मल पारीक, धर्मेंद्र सिंह राजपूत, पारस धाकड़, कैलाशनाथ, राकेश अहीर, राधेश्याम मीणा, शंकरलाल मीणा, रामलाल मीणा, श्यामसुंदर धाकड़, हरीश सोनी, सुरेश जटिया, चेराम रेगर, पार्षद प्रेम तेली, लकी जायसवाल, हरीश टेलर, जगन्नाथ सोलंकी, विमल नलवाया, विमल भैया, गोपाल शर्मा, भारत वैष्णव, राजेश मरोड़, लालाराम इंदौर, मांगीलाल अहीर, सत्यनारायण अहीर, लखन अहीर, राजेश शर्मा सिमर्थली, शांतिलाल आंजना, गोवर्धनलाल आंजना, के. नारायण, बंशीलाल मीणा, गणपतलाल मीणा, गोपाल चंदवा, दालीचंद कुमावत, प्रहलाद जनवा, गोविंद कुमावत, रामलाल जनवा, पंकज आंजना, दिनेश धाकड़, किशन मीणा, अटल कुमावत, दिनेश कुमावत, हेमंत कुमावत, अनिल गायत्री, मिट्ठूलाल मीणा, फूलचंद लोहार, दिनेश कुमार वैष्णव, लख्मीचंद खारोल, मोहन सिंह राजपूत, चरण सिंह जाट, भागीरथ नायक, अनिल कुमार सेन, यशवंत सिंह जाट, राकेश सोनी, कंवरलाल धाकड़, पुष्पेंद्र सिंह (बबलू) नागौरी, जुनैद खान, देवीलाल प्रजापत, बंशीलाल कुमावत, मुकेश कुमार शर्मा, कमलेश पाटीदार, जमनालाल शर्मा, बसंतीलाल आंजना, परसराम पाटीदार, चांदमल प्रजापत, शरीफ शाह, विजय गंधर्व, धर्मेंद्र इंदौर, सुनील गागरोल, गोवर्धन सिंह, देवीलाल खटीक, फिरदौस खान, हेमंत डूंगरवाल, सतीश यादव, गुरदास खान, शुभम शर्मा, अमृतलाल यादव, राकेश साहू, संजय नागोरी, मुकेश शर्मा, बबलू नागौरी, भेरूलाल जायसवाल, अजय शर्मा, ओमप्रकाश आदित्य, मनीष उपाध्याय, देवीलाल उपाध्याय, मनीष साहू, राहुल यादव, सुखलाल कुमावत, बाबूलाल अम्बालाल गुर्जर सहित भारी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

डेस्क/माय सर्कल न्यूज
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज

निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर