Explore

Search

February 6, 2026 7:39 am

अंजुमन पब्लिक सेकेंडरी स्कूल में मनाया गणतंत्र दिवस

चित्तौड़गढ़। अंजुमन पब्लिक सेकेंडरी स्कूल परिसर में 77वां गणतंत्र दिवस बड़े ही हर्षोल्लास, उत्साह और देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया। अन्जुमन प्रवक्ता अहसान पठान ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत अंजुमन मिल्लते इस्लामिया संस्था के सेक्रेटरी इरशाद अली सय्यद द्वारा राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराने के साथ हुई।
इसके पश्चात राष्ट्रगान प्रस्तुत किया गया।
गणतंत्र दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए प्रेरणादायक सम्बोधन दिया।

अंजुमन संस्था के कैशियर अल्लानूर खान ने संविधान पर आधारित अपने संबोधन में भारतीय संविधान की विशेषताओं पर प्रकाश डाला तथा देश के नागरिकों को प्राप्त मौलिक अधिकारों के बारे में विस्तार से जानकारी दी उन्होंने विद्यार्थियों को संविधान का सम्मान करने और अपने अधिकारों के साथ-साथ कर्तव्यों को भी समझने का संदेश दिया।
इसके उपरांत विद्यालय की सभी कक्षाओं के छात्र-छात्राओं द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। अंजुमन के पदाधिकारियों ने भी बच्चों को संबोधित कर उनका उत्साहवर्धन किया।
विद्यालय के सदर मोहम्मद एहसान अशरफ़ी गुरुजी ने विद्यार्थियों को शिक्षा के महत्व को समझाते हुए गणतंत्र दिवस के ऐतिहासिक महत्व पर प्रकाश डाला और नियमित अध्ययन के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के प्रिंसिपल शकीलुद्दीन शेख ने अपनी संक्षिप्त एवं सारगर्भित उदबोधन के साथ कार्यक्रम का समापन किया और सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम का संचालन जायरा बानो द्वारा किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के सरपरस्त मोहम्मद खान कायमखानी, एडवोकेट आरिफ अली, गुलाम रसूल,समाजसेवी मोहम्मद राशिद, फिरोज़ खान सहित अंजुमन कमेटी के कई सदस्य उपस्थित रहे।

डेस्क/माय सर्कल न्यूज
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज

निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर