Explore

Search

February 6, 2026 7:39 am

मेवाड़ के मेघनाथ का जलवा, राष्ट्रीय अश्व प्रतियोगिता में हासिल किया तीसरा स्थान


गंगरार। मध्य प्रदेश के इंदौर में देवी अहिल्या हार्स सोसाइटी समिति द्वारा दो दिवसीय अश्व प्रदर्शनी आयोजित सेंट्रल इंडिया हार्स शो में राजस्थान का प्रतिनिधित्व करते हुए मेवाड़ की शान अश्व मेघनाथ के दो दांत बछेरे में तीसरा स्थान प्राप्त कर राजस्थान में मेवाड़ का नाम रोशन किया है। पूर्व जिला प्रमुख भेरू सिंह चौहान व विक्रम सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि मेघनाथ के पिता शायर आलम गुमान ग्रेड शायर सारंग ग्रेट ग्रैंड शायर आलीशान व डेम माता ठिकाना निंबाहेड़ा की अबलक घोड़ी वारुणी मेघनाथ की उम्र 32 माह व ऊंचाई 64 इंच व रूप स्टड फार्म ठिकाना निंबाहेड़ा है ।चौहान ने बताया कि उक्त प्रदर्शनी में मेघनाथ को प्रथम बार रिंग में उतर गया था ।जहां से शानदार प्रदर्शन करते हुए राष्ट स्तरीय पर तीसरा स्थान प्राप्त किया है। विक्रम सिंह चौहान ने बताया कि वर्तमान में उनके अस्तबल में मारवाड़ नस्ल के आलीशान, पाथरी, शिव शेखरा, पैलेस लाइन नस्ल के करीब 20 अश्व है जिनकी विगत 5 वर्षों से पूरी मेहनत व लगन से देखभाल व पालन पोषण कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि अश्व पालन उनका शोक है जीनका वो देश मे आयोजित कार्यक्रमों में हिस्सा लेकर प्रदर्शन करते है। अश्व के विजय होकर वापस अपने गांव में लोटने पर ग्रामीणों ने। ढोल नगाड़े बजाकर व माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया।

डेस्क/माय सर्कल न्यूज
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज

निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर