Explore

Search

February 6, 2026 4:12 am

ऐरवाल रैदास समाज ने त्रिवेणी संगम पर मनाई गुरु रविदास जयंती



◆ त्रिवेणी संगम पर 5 लाख के विधायक कोष से ऐरवाल समाज का सामुदायिक भवन होगा तैयार

भीलवाड़ा। ऐरवाल रैदास समाज गुरू रविदास मंदिर निर्माण समिति के तत्वाधान में संत शिरोमणी रविदास महाराज की 649 वीं जयन्ती का भव्य आयोजन त्रिवेणी संगम, भीलवाड़ा में मांडलगढ़ विधायक गोपाल खंडेलवाल के मुख्य आतिथ्य तथा सचिव जीवन ऐरवाल की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। जयन्ती समारोह में रैदास महासभा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रामस्वरूप अहिरवार, अहिरवार/ऐरवाल समाज संघ, भारत के राष्ट्रीय कार्यवाहक अध्यक्ष प्रभुलाल ऐरवाल एडवोकेट, प्रान्तीय ऐरवाल महासभा के प्रदेश अध्यक्ष जुगल किशोर वर्मा, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल धोलिया, भाजपा नेता अनील पारीक, सरपंच हरजी राम रायका आदि मंचासीन रहे। मन्दिर निर्माण समिति सचिव जीवन ऐरवाल ने बताया कि त्रिवेणी संगम पर सामुदायिक भवन निर्माण हेतु समाज की मांग पर विधायक गोपाल खंडेलवाल ने 5 लाख की घोषणा की, अनील पारीक द्वारा 11 हजार, वही रैदास महासभा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रामस्वरूप अहिरवार ने 1 लाख 51 हजार की, जुगल किशोर वर्मा ने 51 हजार, गिरिराज जी धोनिया ने 21 हजार व 5 हजार्रे इंटे, मोहनलाल धोलिया ने 21 हजार, प्रभुलाल ऐरवाल एडवोकेट ने 21 हजार इसके साथ कई समाज बन्धु तथा अतिथिगणों द्वारा मन्दिर निर्माण तथा सामुदायिक भवन निर्माण हेतु कुल 13 लाख की घोषणा की गयी। मन्दिर निर्माण समिति अध्यक्ष धनराज एवं सम्पूर्ण कमेटी ने समस्त भामाशाहों का आभार व्यक्त किया। कोटा में निर्माणाधीन समाज के छात्रावास हेतु मन्दिर निर्माण समिति द्वारा 21 हजार का सहयोग प्रदान किया गया तथा दीनदयाल ऐरवाल डाबी द्वारा 1 लाख 25 हजार की घोषणा की।

जयन्ती एवं भव्य भजन समारोह में आये हुए अतिथिगणों का स्वागत अध्यक्ष धनराज मंगरोप, सचिव जीवन कालूखेड़ा व कोषाध्यक्ष मांगीलाल खाचरोल व समाज के कई भामाशाहों तथा कमेठी सदस्यों द्वारा ढोल नगाड़ों के साथ भव्य स्वागत किया तथा उपस्थित समस्त अतिथियों द्वारा समाज सुधार एवं मन्दिर निर्माण पर चर्चा की।

सचिव जीवन ऐरवाल ने विधायक गोपाल खंडेलवाल ने महान संत रविदास जी के उपदेशों के बारे में बताया और कहा कि संत परम्परा का निर्वाहन करते हुए रविदास जी महाराज ने समाज में समरसता कार्य की है, सभी समाजों को एक जुट रहने की बात कही है। प्रान्तीय रैदास अहिरवार ऐरवाल महासभा भीलवाड़ा के प्रांतीय अध्यक्ष ड़ॉ. रामस्वरूप अहिरवार ने सामुदायिक भवन की घोषणा के साथ-साथ भजन सन्ध्या में उपस्थित समस्त धर्मप्रेमियों को सँविधान की कॉपी भेंट की।

समाज के कई वक्ताओं ने अपने विचार रखे, अध्यक्ष धनराज ऐरवाल ने बताया कि गुरु रविदास जी के भजनों पर कृष्णा रणधवल डांसर सपना भीलवाड़ा हास्य कलाकार साँवर सेन ने अपनी प्रस्तुति दी।

कोषाध्यक्ष मांगीलाल ने बताया कि कार्यक्रम में अनिल पारीक, सरपंच हरजी राम रायका,कैलाश चन्द्र तेली, श्याम लाल अहीर, जुगल सर, बलराम अहिरवार, राजू लाल सुथार कई भाजपा नेता उपस्थित थे। शिव लाल मांडल, हेमराज रलायता, नंदलाल नंदराय, महाराज रोडु लाल, श्रवण लाल बीगोद, कन्हैया लाल बाड़ी, जगदीश मांडल,कवर लाल, दीपक, भेरूलाल,रमेश, प्रभुलाल, प्रेमशंकर, राजेन्द्र, मोनू , रामनारायण, चंपा लाल, दीपक वर्मा व कई समाज के पदाधिकारियों ने अपनी सेवा दी।

डेस्क/माय सर्कल न्यूज
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज

निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर