Explore

Search

August 27, 2026 1:02 am

राज्य का बजट थोथी घोषणाओं का पुलिंदा: जाड़ावत

◆ युवा, किसान, उद्यमियों, मिडिल क्लास को निराशा हाथ लगी

चित्तौड़गढ़। राजस्थान सरकार के पूर्व राज्यमंत्री सुरेंद्रसिंह जाड़ावत ने राजस्थान सरकार की वित्त मंत्री दिया कुमारी द्वारा पेश किये बजट को थोथी घोषणाओं का पुलिंदा बताया है। उन्होंने कहा कि दिशा हीन बजट आज विधानसभा में पेश हुआ है बेरोजगार युवाओं के लिए कोई रोडमैप नहीं है किसान को लिए बजट में विशेष कुछ नया नहीं है चित्तौड़गढ़ विधानसभा क्षेत्र के लिए जो पूर्व में बजट में घोषणा हुई वो भी धरातल पर नहीं आई है नई योजना किस तरह धरातल पर आएगी यह भविष्य के गर्भ में है।चिकित्सा क्षेत्र में सेटेलाइट हॉस्पिटल को में डाक्टरों के पद खाली हैं इन्हें भरने की घोषणा नहीं हुई है। शिक्षा क्षेत्र में भी कई पद रिक्त हैं। संसाधनों को लेकर कोई घोषणा नहीं की गई है। आमजन व मार्बल उद्यमियों को कुछ नहीं मिला है। बजट में केवल कागजी घोषणाएं हैं। दो साल के बजट में की घोषणाएं भी अभी पूरी नहीं हुई।

डेस्क/माय सर्कल न्यूज
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज

निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर