Explore

Search

August 24, 2026 11:39 am

यूनाइटेड क्रिकेट क्लब द्वारा आयोजित 5 दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता का आगाज

चित्तौड़गढ़। यूनाइटेड क्रिकेट क्लब द्वारा आयोजित 5 दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता का आज आगाज हो गया। इस बार प्रतियोगिता में 16 टीमें हिस्सा ले रहीं है और यह प्रतियोगिता नॉक आउट आधार पर खेली जा रही हैं।
आयोजन के प्रथम दिन 3 मैच खेले गए।
प्रथम मैच एफ सी सी वर्सेज फायर इलेवन के बीच खेला गया जिसमें फायर इलेवन विजेता रही।
दूसरा मैच रेलवे पलटन वर्सेज रन राइडर्स गणेशपुरा के बीच खेला गया जिसमें गणेशपुरा टीम विजेता रही। दिन का तीसरा मैच फायर इलेवन वर्सेज रन राइडर्स गणेशपुरा के बीच खेला गया जिसमें रोमांचक मुकाबले में फायर इलेवन ने रन राइडर्स गणेशपुरा को हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।
इस बार का विशेष आकर्षण IPl में इस्तेमाल होने वाली बॉल और स्विंग बॉल रही। जिसकी सभी क्रिकेट प्रेमियों ने सराहना की।
ताहिर खान और समस्त आयोजन समिति यूनाइटेड क्रिकेट क्लब चित्तौड़गढ़।

डेस्क/माय सर्कल न्यूज
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज

निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर