चित्तौड़गढ़। मातृ पितृ पूजन दिवस 14 फरवरी शनिवार के पावन अवसर पर कुम्भा मंडल कुंभा नगर द्वारा आयोजित विराट हिंदू सम्मेलन ऐतिहासिक रहा। सम्मेलन का शुभारंभ विशाल शोभा यात्रा के साथ देवनारायण मंदिर से हुआ। स्वामी अनंत राम शास्त्री महाराज बड़ीसादड़ी के आशीर्वाद से कार्यक्रम पालक प्रवीण टांक, जयवर्धन द्वारा भगवा ध्वज फहराकर आरंभ किया गया। शोभायात्रा में 301 महिलाओं ने कलश धारण कर धर्म और संस्कृति का अद्भुत दृश्य प्रस्तुत किया। 50 युवाओं और 50 महिलाओं ने तलवार धारण कर युवा शक्ति एवं नारी शक्ति का परिचय दिया। महिलाएँ लाल रंग के परिधान व पुरुष, बच्चे पारंपरिक वेशभूषा में सम्मिलित हुए।
बालकों द्वारा मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम, माता सीता, लक्ष्मण, काली माता की सुंदर झांकियां निकाली गई जिससे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। विभिन्न स्थानों पर स्वागत द्वार से भव्य स्वागत हुआ, तलवारबाजी व अखाड़ा रोमांचित रहा। शोभायात्रा का समापन श्रीराम मंदिर कुम्भा नगर पर हुआ जहाँ पर भव्य धर्म सभा का आयोजन हुआ।
मंचासीन अतिथि अनंतराम शास्त्री महाराज, विद्या भारती चित्तौड़ प्रांत प्रशिक्षण संयोजक महेंद्रसिंह सिसोदिया, कार्यक्रम अध्यक्ष भेरुलाल जाट, महिला शक्ति समाजसेवी साधना ईनाणी, संरक्षण मंडल सदस्य सुरेश ईनाणी, भेरुलाल सांखला, हरिशंकर गोयल, शिवनारायण जोशी, भेरुलाल राव, केसरसिंह, शंकरलाल टांक, जानकीलाल भंडारी मौजेद। कार्यक्रम संयोजक मदन त्रिपाठी ने स्वागत किया।
प्रांत प्रशिक्षण संयोजक महेंद्र सिंह सिसोदिया ने अपने उद्बोधन में सनातन संस्कृति के संरक्षण और संवर्धन पर जोर दिया उन्होंने बताया कि संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष में पूरे देश में लगभग 80 हजार हिंदू सम्मेलनों का आयोजन किया गया। उन्होंने बताया प्रभु श्री राम के आदर्शों पर चलने वाला हमारा समाज विनय शील है और समग्र समाज की कल्पना करते हुए विश्व के कल्याण की कामना करते हैं वसुधैव कुटुम्ब कंभ की भाव रखता है लेकिन आवश्यकता पड़ने पर वर्तमान में समाज में व्याप्त आसुरी शक्तियों का जवाब देने की ताकत भी रखता है।
मुख्य अतिथि संत अनंतराम महाराज ने कहा कि किसी भी जाति पाति की भावना हमारे समाज को तोड़ने का कार्य करती है। हम बटेंगे तो कटेंगे। किसी भी प्रकार की विषमता हमारे देश को आगे बढ़ने से रुकती है। मात्र शक्ति का आवाहन करते हो उन्होंने कहा कि समाज में लव जिहाद जैसी विकृत मानसिकता वाले लोगों से अपनी बेटियों को सुरक्षित रखें। सीता सावित्री और दुर्गा का चरित्र आज परिवारों में रखने की आवश्यकता है। उन्होंने सनातन संस्कृति के प्रति गौरव का भाव रखना और जीवन व्यवहार में इन मूल्यों को हम कैसे स्थापित करते हैं इसके बारे में बताया।
साधना ईनाणी ने भी उद्बोधन दिया। कार्यक्रम के दौरान बाल कलाकार अत्यांशी पांडे द्वारा महिषासुर मर्दानी नृत्य तथा पूर्वा द्वारा शस्त्र प्रदर्शन की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम अध्यक्ष भेरुलाल जाट ने अभार जताया। संचालन डॉ रेनू सोमानी ने किया। कार्यक्रम सहसंयोजक राधा काबरा, शंकरसिंह शेखावत, दीपक नाहर, उपाध्यक्ष मनोज सोनी, रामबक्श कीर, आशा पोखरना, प्रमोद गौड़, प्रदीपसिंह सारंगदेवोत, कोषाध्यक्ष राजेंद्र सोमानी, मुकेश आचार्य, देवकांत शर्मा, प्रचार प्रसार प्रभारी डॉ रेनू सोमानी, प्रीति मीणा, नरेंद्र पोखरना, शोभा यात्रा प्रभारी मनोहर शर्मा, शिवानी साहू, सुनीता शर्मा, गायत्री राव ने भी सहयोग दिया। कार्यक्रम के अंत में भोजन प्रसादी का आयोजन हुआ।
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज
निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़