Explore

Search

August 27, 2026 2:43 am

महाशिवरात्रि पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया

घोसुण्डा। कस्बे में बाबा धोलेश्वर महादेव प्राचीन मंदिर घोसुण्डा में महाशिवरात्रि का त्यौहार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। मंदिर में भव्य भजन कीर्तन का आयोजन किया गया, जहां पूजा अर्चना कर जल अभिषेक किया गया। हर-हर, बम-बम के जयकारों के साथ मंदिर गूंज उठा व महाप्रसाद वितरण किया गया। घोसुण्डा के सभी श्रद्धालु एवं मातृशक्ति ने भजन कीर्तन किया। इस अवसर पर पुजारी रविशंकर महाराज ने बताया कि शिवरात्रि का त्यौहार भगवान शिव की पूजा और भक्ति के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। मीडिया प्रभारी कैलाश चन्द्र जीनगर ने बताया कि इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भक्तजन उपस्थित थे और इसे सफल बनाने में सभी का सहयोग रहा।

डेस्क/माय सर्कल न्यूज
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज

निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर