Explore

Search

June 24, 2026 12:15 pm

सरहदों के पार बीआरएबीएफ का सेवा विस्तार; बुलंदशहर में डॉ. भीमराव अम्बेडकर ब्लड फाउंडेशन का उद्घाटन

चित्तौड़गढ़। डॉ. भीमराव अम्बेडकर ब्लड फाउंडेशन (BRABF) ने अब राजस्थान, मध्य प्रदेश और गुजरात के बाद उत्तर प्रदेश में भी अपने कदम रख दिए हैं। चित्तौड़गढ़ से शुरू हुआ यह कारवां अब बुलंदशहर तक पहुँच गया है, जहाँ नई कार्यकारिणी के गठन के साथ ही सेवा के एक नए अध्याय की शुरुआत हुई है।

डॉ. भीमराव अम्बेडकर ब्लड फाउंडेशन ने अपनी सेवाओं का विस्तार करते हुए उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले की स्याना तहसील में संस्था का विधिवत उद्घाटन किया। रविवार, 22 फरवरी को आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में नई कार्यकारिणी का गठन कर सतीश कुमार को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ सौंपी गईं। फाउंडेशन के संस्थापक अध्यक्ष मनोज कुमार बैरवा ने बताया कि चित्तौड़गढ़ से शुरू हुई यह संस्था अब चार राज्यों में अपनी सेवाएँ दे रही है। संस्था का मुख्य उद्देश्य रक्त की कमी से किसी की जान न जाए, इसे सुनिश्चित करना है।

कोषाध्यक्ष निर्मल कुमार खटीक ने कहा कि राजस्थान, गुजरात और एमपी के बाद अब हम यूपी के लोगों की सेवा के लिए तैयार हैं। जल्द ही दिल्ली और बरेली में भी फाउंडेशन की इकाइयाँ स्थापित की जाएंगी।

अध्यापक अजब सिंह ने कार्यक्रम का संचालन किया और बताया कि राजस्थान में संस्था के उत्कृष्ट कार्यों को देखते हुए यूपी में इसकी मांग लंबे समय से की जा रही थी। संस्था के तत्वावधान में आगामी 14 अप्रैल अम्बेडकर जयंती को बुलंदशहर में एक विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। स्याना नगरपालिका चेयरमैन ऋषिपाल सिंह चौधरी सहित कई गणमान्य नागरिकों ने चित्तौड़गढ़ से आए समन्वयक भैरू लाल बैरवा का स्वागत किया और युवाओं से रक्तदान के इस मिशन से जुड़ने का आह्वान किया। इस गरिमामयी अवसर पर एसबीआई के पूर्व प्रबंधक रूप राम सिंह, पूर्व प्रधानाध्यापक छतर सिंह, श्रम विभाग के पूर्व जिला प्रबंधक जयप्रकाश, और महिला जागरूकता संघ की मीनू मालव सहित अधिवक्ता कश्मीरा और नीलम अशोक जैसे कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम के समापन पर प्रमोद कुमार (हेल्प एंड केयर जनकल्याण ट्रस्ट) ने सभी का आभार व्यक्त किया।

डेस्क/माय सर्कल न्यूज
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज

निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर