बेगूं। रावणा राजपूत समाज द्वारा आगामी सामूहिक विवाह सम्मेलन की तैयारियों को लेकर रविवार को आवश्यक बैठक आयोजित की जाएगी। यह बैठक जोगणिया माताजी स्थित रावणा राजपूत समाज धर्मशाला में दोपहर 12:15 बजे आयोजित होगी। बैठक आयोजन समिति के अध्यक्ष शंभु सिंह सोलंकी (डाबी) की अध्यक्षता में संपन्न होगी। बैठक में 20 अप्रैल 2026 को आखातीज के पावन अवसर पर आयोजित होने वाले रावणा राजपूत समाज सामूहिक विवाह सम्मेलन की तैयारियों पर विस्तृत चर्चा की जाएगी। इस दौरान आयोजन को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए विभिन्न व्यवस्था समितियों का गठन किया जाएगा। इनमें स्वागत, भोजन, जल व्यवस्था, क्रय, निमंत्रण वितरण, मंडप, पंडित, टेंट, बिजली, बैंड, पूछताछ, मातृशक्ति चिकित्सा, पार्किंग, वर-वधु आवास, सुरक्षा एवं मंच व्यवस्था जैसी समितियों की जिम्मेदारियां तय की जाएंगी। बैठक में अब तक किए गए प्रचार-प्रसार, विभिन्न क्षेत्रों में आयोजित बैठकों, वर-वधु जोड़ों के पंजीयन, प्रचार सामग्री, बैनर व फ्लेक्स के विमोचन सहित अन्य तैयारियों की भी समीक्षा की जाएगी। बैठक में आयोजन समिति के पदाधिकारियों के साथ समाजजन मौजूद रहेगा।
प्रशासन
ग्राम रथ अभियान बना जन-जन तक योजनाओं की जानकारी पहुंचाने का सशक्त माध्यम
April 29, 2026
9:27 pm
गाड़ी लौहार में नव प्रवेशी छात्रों का स्वागत व बैग वितरण कार्यक्रम आयोजित
April 28, 2026
10:14 pm
रावणा राजपूत समाज सामूहिक विवाह सम्मेलन को लेकर रविवार को अहम बैठक