Explore

Search

May 1, 2026 12:38 am

राशमी क्षेत्र में गन्ने की फसल की आड़ में अफीम की खेती, 5317 पौधे जब्त, खेत मालिक गिरफ्तार

राशमी। पुलिस थाना राशमी द्वारा ऑपरेशन त्रिनेत्र के अंतर्गत कार्यवाही करते हुए खेत मे गन्ने की फसल की आड़ में अवैध अफीम की खेती का पर्दाफाश करते हुए 5317 अफीम के पौधे जब्त कर खेत मालिक को गिरफतार किया है। 431 किलो 460 ग्राम वजन अफीम के पौधे एवं अफिम डोडा की चिर लगा निकाली गई अफिम 780 ग्राम को जब्त किया गया।

जिला पुलिस अधीक्षक मनीष त्रिपाठी ने बताया कि पुलिस के खास मुखबिर से पुलिस को सूचना मिली कि राशमी थाना क्षेत्र के गांव भालोटा की खैडी में शोभालाल पुत्र मांगी लाल जाट के खेत पर गन्ना की फसल के बीच में अवैध अफीम की खेती बो रखी है। महानिरीक्षक पुलिस उदयपुर रेंज उदयपुर श्री गौरव श्रीवास्तव के निर्देश पर नशे के विरूद्ध चलाये जा रहे विशेष ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत मादक पदार्थों के भंडारण, अवैध खेती एवं परिवहनकर्ताओं के विरूद्ध अधिकाधिक कार्यवाही करने हेतु एएसपी चितौडगढ सरिता सिंह के निर्देशन तथा वृत्ताधिकारी गंगरार शिवन्या सिंह के सुपरविजन में थानाधिकारी राशमी रतन सिंह पु.नि. थाने के एएसआई देवी लाल मय जाप्ता के साथ मुखबिर की सूचना अनुसार राशमी थाना क्षेत्र के गांव भालोटा की खैडी पहुंचे।

जहाँ खेत पर गेंहू, चना व गन्ने की फसल बोई हुई थी, गन्ने की ऊंची फसल के बीच अवैध अफीम बोई हुई मिली। क्षेत्र के पटवारी के समक्ष खेत से अवैध अफीम के 5317 पौधे वजन 431 किलो 460 ग्राम व अफिम डोडा की चिर लगा निकाली गई अफिम 780 ग्राम को जब्त किया गया। अफिम के डोडा चिर लगाने की नुका व अफिम लुवाई करने का छरपला को मौके से जब्त किया गया। मामले में खेत मालिक 45 वर्षीय शोभालाल पुत्र मांगी लाल जाट निवासी भालोटा की खैडी पुलिस थाना राशमी को गिरफतार किया जाकर प्रकरण दर्ज किया गया। पुलिस जानकारी के अनुसार आरोपी शोभालाल जाट की करीब 25 बीघा उक्त कृषि भूमि सीलिंग एक्ट में चली गई थी, जिस पर वह प्रत्येक वर्ष फसल बोता आ रहा हैं। प्रारम्भिक पूछताछ में इससे पूर्व भी आरोपी ने गन्ने की फसल की आड़ में अवैध अफीम की खेती की है।

वर्तमान में भी आरोपी ने गन्ने की फसल के बीच कपड़ा बांध कर अफीम बो रखी थी, जिससे उसने चिराई और लुआई भी चालू कर दी थी, जिससे उसके द्वारा एकत्रित की गई 780 ग्राम अफीम का शुद्ध दूध भी मिला। जिला पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि यदि किसी भी प्रकार की मादक पदार्थ तस्करी या संदिग्ध गतिविधि की जानकारी हो तो तुरंत निकटतम पुलिस थाना कंट्रोल रूम या नारको टिप हेल्पलाइन नंबर 9460425643 पर सूचित करें।

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर