Explore

Search

April 18, 2026 3:15 am

बेगूं में सुरक्षा व अधिकारों के प्रति किया जागरूक, राजकोप ऐप डाउनलोड करवाकर हेल्पलाइन नंबरों की दी जानकारी

बेगूं। राज्य सरकार व पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार महिलाओं की सुरक्षा एवं उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत शुक्रवार को कालिका पेट्रोलिंग यूनिट थाना बेगूं द्वारा आदर्श विद्या मंदिर माध्यमिक विद्यालय बेगूं में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान महिला कांस्टेबल किरण ने छात्राओं एवं महिलाओं को राजकोप सिटिजन ऐप की जानकारी देते हुए इसे अपने मोबाइल में डाउनलोड करवाया।

साथ ही आपात स्थिति में उपयोग होने वाले महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी भी दी। महिला कांस्टेबल ने बताया कि किसी भी आपात स्थिति में 112, पुलिस सहायता के लिए 100, साइबर ठगी की शिकायत के लिए 1930, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 तथा महिलाओं के लिए गरिमा हेल्पलाइन 1090 पर तुरंत संपर्क किया जा सकता है। इस दौरान छात्राओं को साइबर ठगी से बचाव के उपाय, यातायात नियमों का पालन, तथा बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीतियों के दुष्परिणाम के बारे में भी विस्तार से जानकारी देकर जागरूक किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य भगवती लाल, कोमलआंचलिया सहित विद्यालय स्टाफ उपस्थित रहा।

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर