Explore

Search

March 25, 2026 1:58 am

स्कोर्पियो गाड़ी से 3 क्विंटल से अधिक  डोडाचूरा जब्त

कपासन। पुलिस थाना कपासन ने ऑपरेशन त्रिनेत्र के अंतर्गत अवैध मादक पदार्थ तस्करी पर बड़ी कार्यवाही करते हुए एक स्कोर्पियो कार से 3 क्विंटल से अधिक डोडा चूरा जब्त किया है। स्कोर्पियो से दो नम्बर प्लेट भी मिली हैं। कपासन थाना इंचार्ज मनीष शर्मा प्रशिक्षु आर.पी.एस व पुलिस जाप्ता द्वारा रामथली से शनिमहाराज आने वाले रोड पर नाकाबंदी की जा रही थी। इसी दौरान एक स्कॉर्पीयो कार के चालक द्वारा नाकाबंदी तोडकर भाग कर आगे खडे प्राईवेट वाहन के टक्कर मारी, जिससे स्कॉर्पीयो कार का चालक साईड का टायर टूट कर अलग निकल गया। स्कॉपीर्यो कार चालक व उसका साथी वाहन को आगे रोड के साईड में खडा कर अन्धेरा का फायदा उठाकर खेतो में फरार हो गयें। स्कॉर्पीयो कार की नियमानुसार तलाशी लेने पर 22 प्लास्टिक के कट्टो मे भरा 380.870 किलोग्राम अधकुचला अफीम डोडा चूरा मिला तथा दो नम्बर प्लेट मिली। एन.डी.पी.एस एक्ट के प्रावधानुसार कार्यवाही करते हुये जब्ती की गई। प्रकरण मे अनुसंधान जारी हैं।

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर