
चित्तौड़गढ़। श्री महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव के अवसर पर सकल जैन समाज द्वारा निकाली गई शोभायात्रा का पूर्व राज्यमंत्री सुरेंद्रसिंह जाड़ावत के नेतृत्व में शहर कांग्रेस के तत्वाधान में सूचना केंद्र के बाहर कांग्रेस पदाधिकारीयो ने शोभायात्रा का पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। पूर्व राज्यमंत्री ने कहा कि भगवान महावीर सत्य अहिंसा करुणा और आत्म संयम का संदेश देकर समस्त मानवता को धर्म और सदाचार का मार्ग दिखाया उनके आदर्श आज भी समाज को शान्ति प्रेम और आपसी सद्भाव की प्रेरणा प्रदान करते है। प्रवक्ता ने बताया कि इस अवसर पर ब्लॉक अध्यक्ष विक्रम जाट, प्रदेश सचिव रणजीत लोट, पूर्व सभापति रमेशनाथ योगी, उप सभापति कैलाश पंवार, जिला उपाध्यक्ष नगेंद्र सिंह राठौड़, शहर संगठन महामंत्री महेश काकानी, जिला महामंत्री कमल गुर्जर, जिला प्रवक्ता राजेश सोनी, शहर महामंत्री शंभुलाल प्रजापत, पार्षद टिंकू धामानी, अनिल भड़कत्या, गजानंद शर्मा, शैलेंद्र सिंह शक्तावत, युवक कांग्रेस उपाध्यक्ष नितिन वर्मा, एससी विभाग जिला अध्यक्ष राकेश घारू, जिला सचिव नरेंद्र विजयवर्गीय, गिरिवर सिंह, अमित लड्डा, शिवरतन सोनी, नारायण धाकड़, अजय अजमेरा, सुनील जाट, ओबीसी प्रकोष्ठ सोशल मीडिया प्रभारी गौरव मेडतवाल, ओबीसी प्रकोष्ठ जिला सचिव तेजपाल कुमावत, ओबीसी प्रकोष्ठ जिला सचिव रमेश प्रजापत, राहुल धूमस, नारायण नाथ सहित अन्य कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज
निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़