निम्बाहेड़ा। दावत-ए-इस्लामी निम्बाहेड़ा की जानिब से 31 मार्च, मंगलवार को बाद नमाज जौहर बस स्टैंड स्थित बाग वाली मस्जिद में हज तरबियती इज्तेमा का आयोजन किया गया। जिसमें हज यात्रा 2026 पर जाने वाले हज यात्रियों को हज एवं उमराह के अरकान, सऊदी अरब के कानून, नुसूक एप्लिकेशन, हज सुविधा एप्लिकेशन, वीडियो कॉलिंग IMO एप्लिकेशन, रिआजुल जन्ना में जाने का परमिट, सऊदी अरब में मोबाईल सिम, कॉलिंग, हवाई जहाज में कितना वजन ले जाना है, बेग आदि संबंधित विस्तृत जानकारीयां प्रदान की गई। इस वर्ष 2026 में निम्बाहेड़ा सहित आसपास के क्षेत्र से हज पर जाने वाले सभी हज यात्रियों ने प्रोग्राम में शिरकत कर लुत्फ उठाया। जिनका गुलपोशी कर इस्तकबाल किया गया। इसके साथ ही पिछले वर्षों में हज यात्रा कर लौटे हाजी उबैद खान, हाजी अब्दुल्ला खान, हाजी जाहिद खान, हाजी फेज अहमद गोरी, हाजी कल्लू बा मंसूरी, शहर काज़ी हाजी आबिद हुसैन, हाजी शब्बीर गादोला, हाजी यूसुफ निजामी ने कार्यक्रम के दौरान अपना तजुर्बा बताया। ताकि हज पर जाने वाले हज यात्रियों को कुछ राहत मिले।
हज खिदमत कमेटी के जिलाध्यक्ष उबैद खान ठेकेदार ने बताया कि निम्बाहेड़ा से इस बार 25 हाजी जयपुर से 24 अप्रैल को मदीना शरीफ जायेगे जिनकी 22 अप्रैल को हज हाउस जयपुर में रिपोर्टिंग करवानी आवश्यक होगी। इस मौके पर हज खिदमत कमेटी के सदर मतलूब अजमेरी, सेकेट्री हाजी अख्तर पटेल, हाजी भूरू जागीरदार, इमरान खान, जमील उर्फ भाया बैट्री, मोहम्मद फारूक छिपा, अनीस अहमद, दावत-ए-इस्लामी के शोएब अत्तारी, साजिद मेवाफरोश, इमरान, नदीम, हाफिज फारूक निजामी, जुनेद मंसूरी, हाजी कादर जावद सहित निम्बाहेड़ा क्षेत्र के समस्त हज यात्री मौजूद रहे।
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज
निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़