बेगूं। विकसित राजस्थान 2047 के विजन को साकार करने के उद्देश्य से शुक्रवार दोपहर नगर पालिका बेगूं में उपखंड अधिकारी एवं प्रशासक अंकित सांमरिया की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में शहर के समग्र एवं दीर्घकालीन विकास को लेकर विभिन्न योजनाओं और प्रस्तावों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।
नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी विष्णु यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि स्वायत्त शासन विभाग के निर्देशानुसार मुख्यमंत्री विकसित शहर अभियान 19 मार्च से 15 अप्रैल तक संचालित किया जा रहा है। इसी क्रम में शहर के भविष्य को ध्यान में रखते हुए यह बैठक आयोजित की गई।
बैठक में शहर के आधारभूत ढांचे और जनसुविधाओं के विस्तार को लेकर कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव रखे गए। इनमें खेल स्टेडियम एवं इंडोर स्टेडियम का निर्माण, आईटीआई संस्थान की स्थापना, सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट, आधुनिक शॉपिंग कॉम्प्लेक्स, 300 सीट क्षमता वाले ऑडिटोरियम, नवीन नगर पालिका भवन (गैरेज, बरामदा, पार्किंग व सभागार सहित), मैरिज गार्डन, नगर पालिका लाइब्रेरी तथा प्रत्येक राजस्व ग्राम में ओपन जिम की स्थापना प्रमुख रूप से शामिल रहे।
इसके अतिरिक्त दशहरा मैदान के विकास के तहत मंच एवं स्टैंड्स निर्माण, बावड़ियों के संरक्षण एवं मरम्मत, ग्रामों में सार्वजनिक शौचालय, मैरिज होम व टीन शेड निर्माण तथा महापुरुषों के सर्किलों पर मूर्तियों की स्थापना जैसे प्रस्तावों पर भी चर्चा की गई।
शहर की जल निकासी व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए नवीन पुल से प्रावजी नदी तक बरसाती पानी की निकासी हेतु नाला निर्माण, फायर स्टेशन से खासन खाती तक नाला निर्माण तथा खारिया तालाब से मसानी नदी तक नाला निर्माण के प्रस्ताव भी बैठक में रखे गए।
इसके अलावा गौशाला एवं नंदीशाला निर्माण तथा शहर के मास्टर प्लान में आवश्यक संशोधन को लेकर भी अधिकारियों ने विचार-विमर्श किया। बैठक में संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
प्रशासन
जिला कलक्टर का निम्बाहेड़ा दौरा, उपखंड कार्यालय सहित जिला चिकित्सालय का निरीक्षण
April 9, 2026
9:42 pm
गर्मी को देखते हुए जल व्यवस्थाओं की सफाई अभियान
April 9, 2026
6:44 pm
जिला कलक्टर के प्रस्तावित दौरे को लेकर बेगूं में तैयारी बैठक आयोजित
April 8, 2026
11:36 pm
विकसित राजस्थान विजन को लेकर बेगूं में मंथन, शहर विकास के कई अहम प्रस्तावों पर चर्चा