Explore

Search

July 11, 2026 11:07 pm

जवानपुरा में मामूली विवाद ने लिया खूनी रूप, दो सगे भाइयों के परिवार आपस में भिड़े

चित्तौड़गढ़। जिले के कपासन पुलिस थाना क्षेत्र के जवानपुरा गांव में मामूली कहासुनी ने उस समय खौफनाक मोड़ ले लिया जब दो सगे भाइयों के परिवार आपस में भिड़ गए। लाठी-भाटा जंग और कुल्हाड़ी के वार से हुए इस हमले में एक दंपति गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की शुरुआत खेत में काम के दौरान हुई। जानकारी के अनुसार खेत से भूसा (गेहूं का खांखला) निकालते समय बाड़ पर लगा रखे खम्भों में से एक खंभा टूट गया था। इसी बात को लेकर दोनों भाइयों के परिवारों में कहासुनी शुरू हुई। देखते ही देखते जुबानी जंग हिंसक संघर्ष में बदल गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और एक-दूसरे पर लाठियों व कुल्हाड़ी के मुंज से हमला कर दिया। इस हमले में अमरचंद जाट का पैर फ्रैक्चर हो गया, वहीं बीच-बचाव करने आई उनकी पत्नी को भी शरीर पर कई गंभीर चोटें आई हैं।

चीख-पुकार सुनकर ग्रामीण मौके पर जमा हुए और बीच-बचाव कर मामले को शांत कराया। घायल दंपति को तत्काल स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उच्च चिकित्सा केंद्र के लिए रेफर कर दिया गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुँच गई थी। आपसी विवाद में मारपीट का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

डेस्क/माय सर्कल न्यूज
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज

निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर