Explore

Search

April 14, 2026 1:22 am

जिला कलक्टर ने नरपत खेड़ी में नई आवासीय योजना का किया अवलोकन

चित्तौड़गढ़ जिला कलक्टर डॉ मंजू ने सोमवार को नरपत खेड़ी क्षेत्र में नगर विकास न्यास (UIT) द्वारा विकसित की जा रही नई आवासीय योजना का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान जिला कलक्टर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि यह आवासीय योजना आमजन के लिए सभी आवश्यक मूलभूत सुविधाओं से युक्त हो। उन्होंने विशेष रूप से सड़कों का समुचित निर्माण, विद्युत व्यवस्था, पेयजल, उद्यान एवं हरित क्षेत्र सहित समग्र विकास कार्यों को उच्च गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने के निर्देश दिए।

जिला कलक्टर ने कहा कि यह योजना नागरिकों को बेहतर और सुव्यवस्थित आवासीय वातावरण उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है, इसलिए सभी कार्य समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण तरीके से सुनिश्चित किए जाएं।

इस दौरान यूआईटी सचिव कैलाश चंद्र गुर्जर, भू-अधिकारी अंशुल अमेरिया, नगर परिषद आयुक्त, सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता अजमेर विद्युत वितरण निगम के अधीक्षण अभियंता जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधिकारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

डेस्क/माय सर्कल न्यूज
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज

निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर