Explore

Search

April 15, 2026 4:48 am

कपासन में बाबा साहब अम्बेडकर की मनाई जयंती

कपासन। भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जन्म जयंती कपासन स्थित अंबेडकर भवन में हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में मनाई गई। कार्यक्रम का आयोजन डॉ. भीमराव अंबेडकर महोत्सव समिति के तत्वावधान में किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर किया गया। इस अवसर पर उपस्थित वक्ताओं ने बाबा साहब के संघर्षपूर्ण जीवन, उनकी अद्वितीय विद्वता एवं समता के संदेश पर विस्तार से प्रकाश डाला। मुख्य अतिथि उपखंड अधिकारी राजेश सुवालका ने अपने संबोधन में कहा कि बाबा साहब केवल एक समुदाय के नेता नहीं, बल्कि संपूर्ण राष्ट्र के मार्गदर्शक थे। शिक्षा, महिला सशक्तिकरण और न्यायपूर्ण समाज के निर्माण के लिए उनके विचार आज भी उतने ही प्रासंगिक हैं। उनकी 135वीं जयंती हमें शिक्षित बनो, संगठित रहो और संघर्ष करो के मूल मंत्र को आत्मसात करने का संकल्प दिलाती है। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व प्रधान भेरुलाल चौधरी उपस्थित रहे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ अधिवक्ता मांगीलाल बैरवा ने की। मंचासीन अतिथियों में शंकरलाल प्रजापत, छगनलाल जाट, भवानी शंकर लोहार, पार्षद लोकेश राव, अनिल चंदेल, पिंटू बुनकर, समता संगठन से एडवोकेट कल्पना मेघवाल, अजय बैरवा, जवाहरलाल मेघवाल, लक्ष्मीलाल मेघवाल, दीपक कुमार मोची, दीपक गडवाल, भेरुलाल चंदेल, वरिष्ठ प्राचार्य भगवानलाल बैरवा, कैलाश बुनकर, पुरण सालवी एवं देवेन्द्र सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे। समारोह के दौरान महेश कंजर द्वारा संविधान की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम का संचालन हरलाल बैरवा ने किया।

डेस्क/माय सर्कल न्यूज
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज

निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर