Explore

Search

May 18, 2026 3:20 am

प्रशासन

डिजिटल और स्व-जनगणना पर जोर, बेगूं में जनगणना 2027 के प्रथम बैच का तीन दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न

बेगूं। आगामी जनगणना अभियान 2027 के प्रथम चरण के अंतर्गत बेगूं ब्लॉक के शहरी क्षेत्र (प्रथम बैच) के प्रगणकों और सुपरवाइजरों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शनिवार को संपन्न हुआ है। यह प्रशिक्षण स्थानीय स्वामी विवेकानंद राजकीय मॉडल स्कूल में आयोजित किया गया, जिसमें कुल 31 संभागियों ने हिस्सा लिया।

नवाचारों से कराया अवगत, दिलाई सेवा भाव प्रतिज्ञा

समापन के अवसर पर बेगूं शहरी क्षेत्र के जनगणना चार्ज अधिकारी एवं अधिशाषी अधिकारी श्री विष्णु यादव ने प्रतिभागियों को जनगणना 2027 से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दीं। उन्होंने इस बार की जनगणना में किए गए

प्रमुख नवाचारों— विशेषकर डिजिटल जनगणना और स्व-जनगणना के बारे में विस्तार से बताया। इस दौरान सभी पर्यवेक्षकों और प्रगणकों ने प्रायोगिक तौर पर अपनी स्व-गणना भी की। चार्ज अधिकारी विष्णु यादव ने सभी प्रतिभागियों को इस राष्ट्रीय कार्यक्रम के लिए सेवा भाव प्रतिज्ञा दिलाई। उन्होंने विश्वास जताया कि सभी प्रगणक एवं सुपरवाइजर पूरी निष्ठा व समर्पण के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करेंगे और आवंटित ब्लॉकों में जाकर आम परिवारों को भी स्व-गणना करने के लिए जागरूक व प्रोत्साहित करेंगे।

ऐप के जरिए दिया गया तकनीकी प्रशिक्षण
तीन दिवसीय प्रशिक्षण के दौरान-
सैद्धांतिक प्रशिक्षण – फील्ड ट्रेनर सूरज कुमार जैन एवं बनवारी लाल नौशालिया द्वारा मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना की बारीकियों का गहन प्रशिक्षण दिया गया।

तकनीकी प्रशिक्षण
तकनीकी सहायक योगेश बोरडे ने सभी संभागियों के मोबाइल में एचएलओ ट्रेनिंग ऐप (HLO Training App) डाउनलोड करवाकर उन्हें डिजिटल डेटा एंट्री का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया।

4 मई से शुरू होगा दूसरा बैच
प्रथम बैच का प्रशिक्षण सफलतापूर्वक संपन्न होने के बाद, अधिकारियों ने बताया कि शहरी क्षेत्र के प्रगणकों एवं सुपरवाइजरों के दूसरे बैच का प्रशिक्षण आगामी 4 मई से प्रारंभ किया जाएगा।

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर