Explore

Search

May 18, 2026 3:32 am

प्रशासन

बड़ीसादड़ी के पूर्व विधायक प्रकाश चौधरी की कार को हाइड्रो ने मारी टक्कर; बाल-बाल बचे, जान से मारने की साजिश का लगाया आरोप

चित्तौड़गढ़। भदेसर थाना क्षेत्र के अंतर्गत पूर्व विधायक प्रकाश चौधरी की कार को एक हाइड्रो ने जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में प्रकाश चौधरी और उनका बेटा बाल-बाल बच गए, हालांकि पूर्व विधायक खाई में गिरने के कारण हल्की चोटें आई हैं। घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई और बड़ी संख्या में ग्रामीणों मौके पर एकत्र हो गए। पूर्व विधायक प्रकाश चौधरी अपने पुत्र राजा चौधरी के साथ कार से कांग्रेस नेता सचिन पायलट के कार्यक्रम में सम्मिलित होने जा रहे थे। भदेसर से एक किलोमीटर पहले, उन्होंने लघुशंका के लिए अपनी कार सड़क किनारे रोकी थी। जैसे ही वे कार से उतरे, पीछे से आए एक तेज रफ्तार हाइड्रो ने उनकी खड़ी कार को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पास खड़े प्रकाश चौधरी उछलकर पास ही स्थित खाई में जा गिरे। उनके घुटने पर चोटें आई हैं और उनकी कार भी क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के बाद पूर्व विधायक ने इसे सामान्य दुर्घटना मानने से इनकार करते हुए गंभीर आरोप लगाते हुए कहा यह मुझे जान से मारने का प्रयास किया गया है। मुझ पर पहले भी जानलेवा हमला हो चुका है, जिसके कारण मैं एक साल तक बेड रेस्ट पर रहा था। उस मामले में भी किसी की गिरफ्तारी नही हुई। इस दुर्घटना की प्रशासन सत्यता लगाएं कि कही वही ग्रुप आज भी मेरे पीछे तो नही पड़ा है। घटना की सूचना भदेसर पुलिस थाना पर दी गई। पूर्व विधायक ने थाने में मामला दर्ज करवाते हुए प्रशासन से मांग की है कि हाइड्रो ड्राइवर और उसके मालिक को तत्काल गिरफ्तार किया जाए। हादसे के पीछे की गहरी साजिश और सत्यता का पता लगाया जाए। दुर्घटना की खबर मिलते ही आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में लोग और उनके समर्थक मौके पर जमा हो गए। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई।

डेस्क/माय सर्कल न्यूज
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज

निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर