Explore

Search

August 24, 2026 10:18 pm

सिक्सलेन पर बदमाशों ने ट्रक चालक पर चाकू से हमला कर मोबाइल और पर्स लूटा

चित्तौड़गढ़। चित्तौड़गढ़-मंगलवाड़ सिक्सलेन हाईवे पर सुखवाड़ा गांव के समीप देर रात बेखौफ बदमाशों ने एक ट्रक चालक पर जानलेवा हमला कर लूट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाशों ने चालक पर चाकू से ताबड़तोड़ वार किए और उसका मोबाइल व पर्स छीनकर फरार हो गए।

जानकारी के अनुसार, उदयपुर जिले के पलोदरा निवासी चालक ईश्वर लाल उदयपुर से ट्रक लेकर कोटा जा रहा था। रात करीब 12 बजे होटल सहयोग के सामने उसकी गाड़ी खराब हो गई। ईश्वर लाल ट्रक खड़ा कर होटल पर खाना खाने गया था। जब वह खाना खाकर वापस अपने ट्रक के पास पहुंचा, तभी बाइक सवार 2-3 अज्ञात बदमाशों ने उसे घेर लिया। बदमाशों ने लूट का विरोध करने पर चालक पर चाकू से 4-5 वार किए, जिससे वह लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़ा।

मारपीट और चीख-पुकार सुनकर होटल के गार्ड ने तुरंत संचालक अकरम अली को सूचना दी। जब तक होटल स्टाफ मौके पर पहुँचता, बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकले। घायल चालक किसी तरह घिसटते हुए पास ही स्थित टाटा शोरूम तक पहुँचा। होटल संचालक की सूचना पर भदेसर थाना पुलिस का जाब्ता तुरंत मौके पर पहुँचा। घायल ईश्वर लाल को 108 एम्बुलेंस की मदद से पहले चित्तौड़गढ़ जिला चिकित्सालय ले जाया गया, जहाँ उसकी गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उदयपुर रेफर कर दिया गया है।

डेस्क/माय सर्कल न्यूज
Author: डेस्क/माय सर्कल न्यूज

निष्पक्ष और सच खबर~ आपके पास कोई ख़बर हो तो हमारे डेस्क के नम्बर 92140-30782 पर वीडियो, फोटो समेत ख़बर भेज सकते हैं। या हमें मेल करें- mycirclenews@gmail.com यूट्यूब पर सर्च करें- माय सर्कल न्यूज़

Leave a Comment

Advertisement
लाइव क्रिकेट स्कोर